{"_id":"581251cf4f1c1b944ebc43dc","slug":"truck-caught-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशीय पशु लदा ट्रक बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंशीय पशु लदा ट्रक बरामद, एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
गाय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडौली कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को हाईवे पर ट्रक को पकड़कर इसमें लदे एक मृत और 15 जिंदा गोवंशीय पशु बरामद किए हैं। एक तस्कर भी गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। पशु तस्कर गोवंशीय पशुओं को रामपुर ले जा रहे थे।
बृहस्पतिवार की सुबह डिडौली कोतवाल अजीत रौरिया को मुखबिर से सूचना मिली कि दिल्ली की ओर से पशु तस्कर गोवंशीय पशुओं लदा ट्रक लेकर आ रहे हैं। जिस पर मांस कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस ने बुढ़नपुर पुल के पास जाल बिछा दिया।
सुबह साढ़े दस बजे पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं लदा ट्रक पकड़ लिया, एक कारोबारी भी दबोच लिया, जबकि इसका साथी भागने में सफल रहा। ट्रक में सात गाय, पांच बछड़े, एक जिंदा और एक मृत सांड़ बरामद किया। पुलिस प्रतिबंधित पशुओं लदे ट्रक को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
पकड़ा गया मांस कारोबारी रामपुर जनपद के शाहबाद निवासी लालाराम है, भागने वाला यहीं का फहीम है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पकड़े गए मांस कारोबारी ने बताया कि वह पशुओं को लेकर राजस्थान से आ रहे हैं तथा रामपुर जा रहे थे।
दर्जनों थाने पार कर कैसे निकल आते हैं पशु तस्कर
अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और संभल जिले गोवंशीय पशुओं की तस्करी के लिए बदनाम हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा और मथुरा से गोवंशीय पशुओं का लाकर वध करते हैं।
पशु तस्कर जिन जिलों से पशुओं को खरीद कर पशु वधशालाओं तक पहुंचते हैं, उस मार्ग में दर्जनों थाने, सैकड़ों पुलिस पिकेट और पुलिस चौकियां पड़ती हैं। इसके बाद भी पशु तस्कर का गोवंशीय पशुओं लदे वाहनों को लेकर यहां तक सुरक्षित पहुंचना अपने आप में बड़ा सवाल है।