फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Troubled by stray animals, the farmer ploughed five bighas of sugarcane crop

Amroha News: छुट्टा पशुओं से परेशान किसान ने पांच बीघा गन्ने की फसल जोती

Fri, 30 May 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 30 May 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Troubled by stray animals, the farmer ploughed five bighas of sugarcane crop
गजरौला (अमरोहा)। छुट्टा गोवंशीय पशुओं द्वारा फसल बर्बाद किए जाने से परेशान किसान ने पांच बीघा गन्ने की फसल को ट्रैक्टर से जोत दिया। मामला क्षेत्र के सलेमपुर गौसाईं गांव का है।
विज्ञापन

गांव निवासी योगेंद्र सिंह ने फरवरी में अपने पांच बीघा खेत में गन्ने की बुआई की थी। करीब तीन से चार फीट का गन्ना हो गया था, लेकिन छुट्टा गोवंशीय पशुओं का झुंड उनके खेत के आसपास घूमता रहता था। उन्होंने खेत की बाड़ भी की, लेकिन इसके बाद भी पशु खेत में घुस जाते थे। पशुओं ने पांच बीघे खेत की फसल को चौपट कर दी। इससे परेशान होकर उन्होंने बृहस्पतिवार को खेत में खड़ी फसल को जोत दिया। छुट्टा पशुओं से परेशान किसान ने मुख्यमंत्री से इनको पकड़वाकर गोशाला भिजवाएं जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed