फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Triple talaq was given over the phone to the married woman living in the maternal house

मायके में रह रही विवाहिता को फोन पर तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Triple talaq was given over the phone to the married woman living in the maternal house
अमरोहा। दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर मायके में रही रही विवाहिता को पति ने फोन कर तीन तलाक दे दिया। आरोपी ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट निवासी मोहम्मद इरफान की बेटी नाजिया की शादी तीन साल पहले मोहल्ला इस्लाम नगर में रहने वाले दानिश के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले नाजिया को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज में तीन लाख रुपये और बाइक की मांग करते थे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। आरोप है कि ससुराल वालों ने छह अक्तूबर को मारपीट कर घर से निकाल दिया। लिहाजा नाजिया अपने मायके में पिता के घर रहने लगी। इसके बाद पति दानिश ने पांच नवंबर को फोन किया और तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर लिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत नगर कोतवाली में की। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति दानिश, सास, ससुर और देवर के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed