फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   National Player given triple talaq by his husband, Moradabad, UP

नेशनल खिलाड़ी को कचहरी परिसर में दिया तीन तलाक, पीड़िता ने की कार्रवाई की मांग

Sat, 10 Aug 2019 04:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 10 Aug 2019 04:25 AM IST
विज्ञापन
National Player given triple talaq by his husband, Moradabad, UP
पति ने दिया तीन तलाक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)

दहेज उत्पीड़न के मामले में तारीख पर आई नेशनल नेटबॉल खिलाड़ी रही शुमायला को उसके पति ने कचहरी परिसर में एक बार फिर तलाक दे दिया। इससे पहले वर्ष 2016 में भी पति तलाक दे चुका है। दोनों के बीच दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा है। पीड़िता ने सीओ ऑफिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।   

विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला पीरजादा निवासी शुमायला का विवाद लखनऊ निवासी पति से चल रहा है। वर्ष 2014 में शुमायला की शादी हुई थी जबकि वर्ष 2015 में पति ने उसे घर से निकाल दिया था। उस समय शुमायला ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और कुकर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। वर्ष 2016 में उसके पति ने शुमायला को तीन तलाक दे दिया था। वर्तमान में शुमायला के पास एक बेटी है। वह अपने मायके में रहती है। दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन


शुमायला ने सीओ ऑफिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शुक्रवार को दहेज उत्पीड़न के मुकदमे की तारीख थी। इस दौरान उसका पति भी तारीख पर आया हुआ था। वह केस शुरू होने के तीन साल बाद कोर्ट आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों का आमना-सामना हुआ तो वह गाली-गलौज करने लगा। जान से मारने की धमकी दी और तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कहकर तलाक दे दिया। धमकी दी कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। शुमायला ने अपनी और बच्ची की जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed