{"_id":"68926c77ddfe2f478706207f","slug":"tried-to-rape-a-woman-by-entering-her-house-beat-her-up-when-she-resisted-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-145185-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर पीटा
Wed, 06 Aug 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 06 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
डिडौली। घर में घुसकर गांव के ही रहने वाले दो सगे भाइयों ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव की है। गांव का रहने वाला व्यक्ति गाजियाबाद में नौकरी करता है। घर पर उनकी पत्नी व बुजुर्ग मां रहती हैं। चार अगस्त की दोपहर उनकी पत्नी घर पर अकेली थी। तभी गांव के रहने वाला रोहित और उसका भाई टीटू घर में घुस आए और महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने लात-घूसों से पीटा। चीखपुकार सुनकर महिला की सास और अन्य लोग मौके पर आ गए। तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में महिला के पति की तहरीर पर रोहित और टीटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।