फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tricolor waved proudly in the district

Amroha News: जिले में शान से लहराया तिरंगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Tricolor waved proudly in the district
गणतंत्र दिवस पर जिले में शान से तिरंगा लहराया। पुलिस लाइन में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. अरुण कुमार ने ध्वजारोहण किया। परेड की सलामी लेने के बाद उन्होंने संबोधन में सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। वहीं पहली बार जोया रोड स्थित अपनी भूमि पर परेड की भव्यता को देखकर राज्यमंत्री ने एसपी की तारीफ की।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन की छटा ही निराली थी। डीएम बीके त्रिपाठी व एसपी आदित्य लांग्हे ने परेड को राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई। साथ ही परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद परेड और राष्ट्रगान के साथ सलामी दी गई। इसके बाद भव्य परेड मंच से होकर गुजरी जिसकी मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने सलामी ली। केसरिया, सफेद व हरे रंग के गुब्बारे छोड़कर देशभक्ति, शांति व एकता का संदेश दिया गया। इस दौरान राज्यमंत्री ने जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र एवं प्रशंसा चिह्न देकर सम्मानित किया गया। श्रीमद् कन्या गुरुकुल चोटीपुर, आरके पब्लिक, नायाब अब्बासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, केबीएम, सरदार हमीदी मिशन समेत विभिन्न स्कूलों की छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत व कार्यक्रम प्रस्तुत कर जश्न को दोगुना कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed