फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tree falls on woman riding a bike; crushed to death.

Amroha News: बाइक सवार महिला पर गिरा पेड़, दबकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Tree falls on woman riding a bike; crushed to death.
मंडी धनौरा(अमरोहा)। भतीजे के साथ बाइक से शहर आ रही महिला के सिर पर सड़क किनारे खड़ा पेड़ गिर गया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में भतीजा भी घायल हो गया।
विज्ञापन

गांव मोहद्दीनपुर निवासी पूजा देवी (42) रविवार की शाम अपने भतीजे रवि के साथ बाइक पर सवार होकर शहर आ रही थीं। गांव शाहपुर रझेड़ा के पास सड़क किनारे खड़ा पेड़ अचानक से पूजा के सिर पर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। भतीजा भी पेड़ की चपेट में आकर चोटिल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मार्ग भी अवरुद्ध हो गया। ग्रामीण दोनों को तत्काल सरकारी अस्पताल ले गए। जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने पूजा की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर परिजन फूट फूट कर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed