फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Traveled on the roof of the bus

Amroha News: बकरीद पर वाहनों में मारामारी, बसों की छत पर किया सफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Traveled on the roof of the bus
गजरौला। अपनों के साथ बकरीद मनाने के लिए घर आ रहे लोगों को बसों व अन्य वाहनाें के लिए इंतजार करना पड़ा। गंगा दशहरा पर रूट डायवर्जन भी इसकी वजह रही। वहीं, बसों में अंदर जगह नहीं मिलने पर यात्री छतों पर बैठकर सफर करने को मजबूर रहे। बकरीद से एक दिन पूर्व हाईवे पर दौड़ रहीं कई बसों पर यात्री छत पर बैठे देखे गए।
विज्ञापन

सोमवार आज बकरीद मनाई जाएगी। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला चलेगा। दूरदराज रह कर रोजी रोटी कमा रहे लोग अपनों के साथ बकरीद मनाने के लिए घर आ रहे हैं। जिसके चलते सार्वजनिक वाहनों में यात्रियों की भारी भीड़ चल रही है। यात्रियों को अंदर जगह नहीं मिल रही तो अपनी जान जोखिम में डाल बसों की छतों पर बैठकर सफर करते रहे। रविवार को दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कई बस ऐसी जाती देखी गईं, जिनकी छतों पर यात्री बैठे हुए थे। छतों पर भी भारी भीड़ थी।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को गंगा दशहरा के चलते हाईवे पर रूट डायवर्जन रहा। वाहनों को दूसरे वैकल्पिक मार्गों से गुजारा गया। ऐसे में यात्री भी बसों व अन्य वाहनों का इंतजार करते रहे। गजरौला चौपला समेत अन्य जगह यात्री बसों का इंतजार करते रहे। यही वजह रही कि यात्रियों को जो सवारी मिली, वह उसमें ही सवार हो लिए। वहीं, कई यात्री बसों की छतों पर भी चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed