{"_id":"64fb83eb6815978ece074794","slug":"transporter-who-came-out-with-cash-from-home-is-missing-in-suspicious-condition-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-4357-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: घर से नगदी लेकर निकला ट्रांसपोर्टर संदिग्ध हालत में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: घर से नगदी लेकर निकला ट्रांसपोर्टर संदिग्ध हालत में लापता
Sat, 09 Sep 2023 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 09 Sep 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। घर से नगदी लेकर निकला ट्रांसपोर्टर संदिग्ध हालत में लापता हो गया। उनकी स्कूटी ईदगाह के पास खड़ी मिली। जबकि मोबाइल स्कूटी की डिग्गी में रखा हुआ मिला। स्कूटी खड़ी करने के बाद ई-रिक्शा में सवार होकर ट्रांसपोर्टर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लकड़ा में कासिम जैदी का परिवार रहता है। परिजनों के मुताबिक कासिम बिजनौर रोड पर ट्रांसपोर्ट चलाते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह कासिम स्कूटी लेकर ट्रांसपोर्ट पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। लेकिन ट्रांसपोर्ट पर नहीं पहुंचे। शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता सताने लगी। काफी तलाश किया लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इस दौरान उनकी स्कूटी ईदगाह के पास खड़ी मिली। उनका मोबाइल भी स्कूटी में रखा हुआ था। परिजनों के मुताबिक कासिम घर से कुछ नगदी लेकर निकले थे। ट्रांसपोर्टर के लापता होने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पूछताछ के बाद उनको तलाश किया। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो ट्रांसपोर्टर खुद ही स्कूटी खड़ी कर ई-रिक्शा में बैठ कर जाते दिखाई दिए हैं। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि ट्रांसपोर्टर इस तरह से घर से क्यों गए हैं, ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों को भी कुछ पता नहीं हैं। फिलहाल ट्रांसपोर्टर को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।