फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Transformers are getting hot due to increased load, water is being poured

Amroha News: लोड बढ़ने से तप रहे ट्रांसफार्मर, ठंडा करने की जद्दोजहद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Transformers are getting hot due to increased load, water is being poured
अमरोहा। इन दिनों गर्मी का भयंकर असर देखने को मिल रहा है। तापमान 45 के पार जा चुका है। खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर फुंकने लगे हैं। गर्मी के साथ बिजली का संकट गहरा रहा है। ट्रांसफार्मरों को फुंकने से बचाने के लिए विभागीय कर्मचारी ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने की जद्दोजहद में लगे हैं। पांच से दस मिनट बिजली बंद करते हुए ट्रांसफार्मर पर पानी डालकर ठंडा किया जा रहा है।
विज्ञापन

नौतपा के बीच जैसे ही तापमान में बढ़ोतरी हुई है, वैसे ही लोड बढ़ गया है। ऐसे में ट्रांसफार्मर ओवर हीट होकर फुंकने लगे हैं। पिछले चार से पांच दिनों में सौ से अधिक ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। अचानक से गजरौला व जोया स्थित वर्कशाप में फुंके ट्रांसफार्मर बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। उधर, बिजलीघर में लगे ट्रांसफार्मर भी ओवरहीट हो रहे हैं। जिससे विभाग की चिंता बढ़ गई है। उनका तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए जद्दोजहद की जा रही है। अमरोहा नगर के डबल लाइन बिजलीघर, गुलड़िया, कलक्ट्रेट, दाउदसराय समेत अन्य बिजलीघरों में रखे ट्रांसफार्मरों को ठंडा किया जा रहा है। यहां कर्मचारी बिजलीघर की आपूर्ति 10 से 15 मिनट के लिए बंदकर उसे पर पानी डालकर तापमान स्थिर रखने का प्रयास किया जा रहा है। यह कार्य सुबह, दोपहर और शाम के समय किया जा रहा है। उधर, विभाग द्वारा ट्रांसफार्मरों का ठंड रखने के लिए कूलर भी मंगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन



-------
बढ़ते तापमान के बीच बिजली की डिमांड बढ़ी है। एसी कूलर आदि चलने से लोड भी बढ़ रहा है। ऐसे में ट्रांसफॉर्मर पर लोड पड़ रहा है। जिसके चलते ट्रांसफार्मर ओवरहीट हो रहे हैं। ट्रांसफार्मरों का तापमान सामान्य रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कहीं-कहीं कर्मचारी सप्लाई बंद कर उन पर पानी मार रहे हैं। जबकि, ट्रांसफार्मर ठंडा रखने के लिए कूलर भी मंगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुनील कुमार, अधीक्षण अभियंता
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed