Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Transform Fighters defeated Ravi Brothers by 128 runs.

Amroha News: ट्रांसफॉर्म फाइटर्स ने रवि ब्रदर्स को 128 रन से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Transform Fighters defeated Ravi Brothers by 128 runs.
अमरोहा। शहर के मिनी स्टेडियम में नौवें मास्टर भूरे खां और शेरू परवेज मेमोरियल सद्भावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर नॉकआउट मुकाबले में ट्रांसफॉर्म फाइटर्स ने रवि ब्रदर्स को 128 रन से हराया। रविवार को खेले गए मैच में ट्रांसफॉर्म फाइटर्स ने सात विकेट पर 338 रन बनाए। जवाब में रवि ब्रदर्स की टीम 30 ओवर में आठ विकेट खोकर 210 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्म फाइटर्स के जैब रहमान ने 12 गेंदों में चार छक्के और दो चौकों की मदद से 35 रन बनाए। अनुभव ने 57 गेंदों में सात चौके और आठ छक्के लगाकर 104 रन की शतकीय पारी खेली। कृष्णा ने 32 गेंदों में छह चौके और छह छक्कों की मदद से 75 रन बनाए। अनुज प्रेम राजपूत ने 45 और साहिल खान ने 27 रन का योगदान दिया। रवि ब्रदर्स की ओर से कुशाग्र देसवाल और हर्षित दुबे ने दो-दो विकेट लिए। अपराजित भाटी, जयंत और पावेल को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए रवि ब्रदर्स के शौर्यवीर सिंह ने 56 गेंदों में चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 67 रन बनाए। हर्षवर्धन भाटी ने 24 गेंदों में सात चौके और एक छक्के के साथ नाबाद 46 रन बनाए। हर्षवर्धन सिंह ने 35 और हर्षित दुबे ने 25 रन बनाए, लेकिन टीम जीत नहीं सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्म फाइटर्स के अनुज प्रेम राजपूत ने छह ओवर में 45 रन देकर चार विकेट लिए। ईशू डी ने दो ओवर में सात रन देकर दो विकेट चटकाए। अमित कुमार और कृष्णा को एक-एक विकेट मिला।

इससे पहले टूर्नामेंट का संयुक्त रूप से नजम अली, मोहम्मद मुजम्मिल, बॉबी नवाब साहब, नवेद आमिर, मोनू गोला, सैंडी गुप्ता एवं परवेज पाशा ने शुभारंभ किया। इस दौरान नजम अली, बॉबी, मोहम्मद मुजम्मिल, नवेद आमिर, रोहित, परवेज, सोनू, मोहम्मद नूर, भारत और शाहिद फारूक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed