{"_id":"58ee7dfa4f1c1b6137cf805a","slug":"transfarmer-was-not-changed-farmer-became-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर भड़का किसान, जेई से भिड़ा, कपड़े फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर भड़का किसान, जेई से भिड़ा, कपड़े फाड़े
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 13 Apr 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक आेर तो प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 48 घंटे में खराब ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति सुचारू करने की बात कह रहे हैं। वहीं कारिंदे उनके आदेशों को हवा में उड़ा रहे हैं। फुंका ट्रांसफार्मर बदलवाने की शिकायत लेकर पहुंचे किसान व जेई के बीच नोकझोंक इस कदर बढ़ी कि मारपीट में बदल गई। खींचतान में जेई के कपड़े फट गए।
नजारा देखते ही अन्य कर्मचारियों के होश फाख्ता हो गए। जैसे तैसे स्टाफ ने स्थिति को संभालते हुए किसान के चंगुल से अवर अभियंता को छुड़ाते हुए बीचबचाव किया। पता चलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर आ गई। आरोपी को दबोच लिया। शोरशराबा होने पर लोगों की भीड़ भी वहां जमा हो गई। पीड़ित जेई ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
नौगावां सादात कस्बे में विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई आनंदपाल सिंह अपने कार्यालय में बुधवार की दोपहर 12 बजे काम कर रहे थे। इसी दौरान कस्बे के गूला तालाब मोहल्ला निवासी किसान एजाज हैदर पहुंच गया।
विज्ञापन
किसान की नलकूप का ट्रांसफार्मर कई दिन पूर्व फुंक गया था, जिसके बार-बार कहने के बाद भी लाइनमैन नहीं बदल रहे थे। एजाज ने जेई से लाइनमैनों की शिकायत की। जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। नोकझोंक बढ़ी तो किसान ने जेई के साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ डाले।
स्टाफ में अफरातफरी मच गई। मुश्किल से बीच बचाव किया। सूचना पाकर थाना पुलिस पहुंच गई। किसान एजाज को हिरासत में लिया। जेई की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कर्मचारियों से मालूमात कर पूरी स्थिति जानी और सीधे थाने ले गई। रिपोर्ट लिखने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
ट्यूबवेल संचालक ने जेई से गाली गलौच व मारपीट की है, जिसकी रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया गया है।
सुरेश चंद्र गौतम, वरिष्ठ उप निरीक्षक
किसान टीएफ बदलवाने के लिए आया था। तुरंत बदलने की जिद पर अड़ गया था। बेवजह गालियां देने लगा। विरोध करते ही हाथापाई पर उतारू हो गया। उसके खिलाफ थाने में मुकदमा कायम करा दिया गया है आनंद पाल, जेई नौगावां बिजलीघर