{"_id":"6a90a02c03e7c832a100b2b2","slug":"trains-packed-no-seats-on-buses-sisters-left-helpless-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-171589-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ट्रेनें फुल...खाली नहीं मिलीं बस...बहनें बे-बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ट्रेनें फुल...खाली नहीं मिलीं बस...बहनें बे-बस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा, लेकिन भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनों का घरों से निकलना बृहस्पतिवार से ही शुरू हो गया। शाम होते-होते यात्रियों की भीड़ बढ़ी तो ट्रेनों और रोडवेज बसों में सीट को लेकर मारामारी की स्थिति बन गई। सफर करने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। फ्री सफर के चलते अधिकांश बहनों ने रोडवेज बसों को प्राथमिकता दी, जिससे बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। डिपो में बस पहुंचते ही उसमें चढ़ने के लिए आपाधापी मच गई। हालात देखकर बहनें बेबस नजर आईं।
रोडवेज बसों में बैठने को लेकर धक्का-मुक्की का माहौल रहा। बहनें सामान और बच्चों के साथ बसों के इंतजार में काफी देर तक इधर-उधर भटकती नजर आईं। अमरोहा डिपो से लेकर जोया में हाईवे तक यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। त्योहार पर उमड़ी भीड़ के सामने परिवहन निगम की अतिरिक्त बसें चलाने की व्यवस्था भी कम पड़ती नजर आई। दुश्वारियां झेलते हुए बहनें भाइयों के घर पहुंचने के लिए सफर करती रहीं। परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर बहनों को बेहतर बस सेवा देने के लिए दिल्ली, हरिद्वार और मुरादाबाद समेत विभिन्न मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाई हैं। लोकल मार्गों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। इसके बावजूद भीड़ के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि रक्षाबंधन पर बहनों को बेहतर बस सेवा उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली से लेकर लोकल मार्गों तक बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। डिपो की सभी बसों को ऑनरोड कर दिया गया है। 30 अगस्त तक अतिरिक्त बस सेवा जारी रहेगी। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए लगातार व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -
रक्षाबंधन पर बहनों को राहत देने के लिए बढ़ाई अतिरिक्त बस सेवा
अमरोहा। रक्षाबंधन पर बहनों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने दिल्ली, हरिद्वार और मुरादाबाद समेत प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बस सेवा शुरू की है। हालांकि कुछ यात्रियों का कहना है कि बस समय से नहीं मिल रहीं। जिससे घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। लोकल रूटों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। अमरोहा डिपो की सभी बसों को ऑनरोड कर दिया गया है। इसके बावजूद बृहस्पतिवार को यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण बसों में भीड़ रही। बस के पहुंचते ही उसमें सवार होने के लिए यात्रियों में आपाधापी मची रही। बहनों को बच्चों और सामान के साथ बस में जगह बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक बसों में फ्री यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -
रेलवे स्टेशन पर भी उमड़ी भीड़
रक्षाबंधन से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रही। अप और डाउन दोनों दिशा की ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरी नजर आईं। ट्रेन आते ही उसमें चढ़ने के लिए यात्रियों में आपाधापी मच गई। सीट पाने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ के कारण महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री ट्रेन के इंतजार में काफी देर तक स्टेशन पर बैठे रहे। त्योहार पर घर जाने की जल्दी में बड़ी संख्या में बहनों और अन्य यात्रियों ने ट्रेनों का सहारा लिया, जिससे स्टेशन परिसर में पूरे दिन भीड़ का माहौल बना रहा।
......