फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Trains are full, there is a fight for seats in buses too

Amroha News: ट्रेनें फुल, बसों में भी सीट के लिए मारामारी

Thu, 13 Mar 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 13 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Trains are full, there is a fight for seats in buses too
अमरोहा।
विज्ञापन

होली पर घर जाने वालों की भीड़ का दबाव रेलवे और रोडवेज की अतिरिक्त व्यवस्थाओं पर भारी पड़ रहा है। भीड़ उमड़ने से ट्रेनें फुल हैं तो बसों में सीट के लिए मारामारी है।
रोडवेज की घोषणाओं के मुताबिक अभी सड़कों पर अतिरिक्त बसें नहीं दिख रही हैं। निजी बसों में मनमाना किराया वसूला जा रहा है। ट्रेनों में आरक्षित टिकट नहीं मिलने से स्लीपर और जनरल कोच में भीड़ बढ़ गई है। सीट के लिए 96 तक वेटिंग पहुंच गई है। ट्रेन के गेट के पास भी यात्री बैठकर यात्रा करने को मजबूर हैं। बुधवार को रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्री आपाधापी करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

अमरोहा में रुकने वाली ट्रेन काशी विश्वनाथ, अवध असम, सत्यागृह एक्सप्रेस, पदमावत, सद्भावना एक्सप्रेस में स्लीपर से लेकर जनरल कोच में बेशुमार भीड़ थी। रोडवेज बस स्टैंड पर भी यात्रियों की भीड़ थी। जिन रूटों पर अमरोहा डिपो से बस नहीं जाती, उनसे जुड़े कई यात्रियों ने जोया से बस पकड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------

ट्रेनों में 16 मार्च तक लंबी वेटिंग लिस्ट
पूर्वांचल समेत आसपास जनपदों में रहने वाले लोग होली के बाद घरों से लौटेंगे, तब भी ट्रेनों में भीड़ का सामना करना पड़ेगा। रेलवे में 16 मार्च तक लंबी वेटिंग इसकी तसदीक कर रही है।

- अमरोहा रोडवेज के पास 92 बसें हैं। होली पर सभी बसों को संचालित किया जा रहा है। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए विभिन्न मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए हैं। - अनिल कुमार, एआरएम

रेलवे स्टेशन पर होली से जुड़े यात्रियों की काफी भीड़ है। जिन कारण ट्रेनों में अधिक वेटिंग हो गई हैं। उनमें आरक्षण नहीं किया जा सकता है। सीट फुल होने के कारण जनरल टिकट लेकर ही यात्री की जा सकती है। --- राम प्रसाद मीना, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed