फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Training and placement cells will be formed in campuses and colleges: Vice Chancellor

कैंपस व महाविद्यालयों में होगा ट्रेनिंग व प्लेसमेंट सेल का गठन : कुलपति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Training and placement cells will be formed in campuses and colleges: Vice Chancellor
अमरोहा। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद के कुलपति प्रोफेसर सचिन माहेश्वरी ने कहा कि यूनिवर्सिटी से संबद्ध सभी कॉलेजों में एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार की शिक्षा सत्र चलाया जाएगा। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होगी। युवाओं को रोजगार के देने के लिए हर महाविद्यालय में ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल का गठन भी किया जाएगा। जेएसएच कॉलेज मे प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने यह बाते कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्नातक स्तर की कक्षाओं में प्रवेश के बाद परास्नातक कक्षाओं में भी प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 16 अगस्त से शुरू हुए यह प्रक्रिया 31 अगस्त तक जारी रहेगी। विवि से संबद्ध कॉलेजों में इस साल केमिस्ट्री, एनवाॅयरनमेंट साइंस, म्यूजिक एवं साउंड आर्ट्स, भूगोल व गणित समेत 11 विषयों में प्रवेश लिए जाएंगे। इसके अलावा आने वाले समय में विश्वविद्यालय 35 अन्य कोर्स शुरू करने पर भी विचार कर रहा है।
विज्ञापन

कहा कि सभी पाठ्यक्रमों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के भावनाओं के अनुरूप रोजगार आवश्यकता व कठिनाईयों को भी ध्यान में रखा जाएगा। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हर कैंपस व महाविद्यालयों में में ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल का गठन किया जाएगा। विवि अवसंरचना एवं संसाधनों में इजाफा होने पर भविष्य में मेडिकल और कृषि विज्ञान के पाठ्यक्रम भी शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि स्नातक में प्रवेश पाने से चूके विद्यार्थियों को एक अंतिम अवसर देते हुए 20 अगस्त तक प्रवेश लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विवि नकलविहीन, शुचितापूर्ण एवं पारदर्शी परीक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। प्रवेश परीक्षा एवं मुख्य परीक्षा आदि सभी प्रकार की परीक्षाओं का नकलविहीन आयोजन होगा। ताकि विद्यार्थियों को प्राप्त होने वाली डिग्रियां महत्वहीन ना हों।

कहा कि विवि स्तर पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। विवि गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। विकसित भारत के निर्माण के लिए उच्च शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सहयोग एवं सुझाव हेतु समाजसेवकों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आह्वान भी किया। इस दौरान यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार गिरीश कुमार द्विवेदी, प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed