Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Trainee Deputy SP's brother's body found hanging

Amroha News: ट्रेनी डिप्टी एसपी के भाई का शव फंदे पर लटका मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Trainee Deputy SP's brother's body found hanging
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

मुरादाबाद में ट्रेनिंग कर रहीं डिप्टी एसपी दीपशिखा के भाई अविनाश (22) का शव एमडीए कॉलोनी में किराए के मकान में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के सामने दरवाजे तोड़कर शव नीचे उतारा। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की। पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। हालांकि, सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन भी कुछ स्पष्ट नहीं बता रहे हैं।
मंडी धनौरा के सुभाष नगर मोहल्ला निवासी मुनेश राज मिस्त्री ठेकेदार हैं। उन्होंने बीते मई में एमडीए कॉलोनी में संजीव गौतम के मकान में ऊपरी तल पर किराए पर लिया था। मुनेश की बेटी दीपशिखा ने इसी साल पीपीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की। उनका चयन डिप्टी एसपी पद पर हुआ है। जिनकी मुरादाबाद पुलिस एकेडमी में ट्रेनिंग चल रही है। मुनेश पत्नी बबली व बेटे अविनाश के साथ एमडीए कॉलोनी में रहते हैं। अविनाश ने हाल में हुई सिपाही भर्ती परीक्षा परीक्षा दी थी। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि सोमवार शाम चार बजे सूचना मिली कि अविनाश ने कमरे पंखे के सहारे रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अविनाश का शव नीचे उतारा। हादसे से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, घटना की सूचना पर दीपशिखा भी गजरौला पहुंच गईं। उधर, बताया जा रहा है कि मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। लेकिन, उसमें आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है। सीओ का कहना है कि परिजनों इसे हादसा बताते हुए किसी को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े भाई ने भी की थी खुदकुशी

राज मिस्त्री ठेकेदार मुनेश कुमार का जीवन बड़े संघर्ष और दुखों से भरा है। अविनाश से पहले उसके बड़े बेटे ने इसी साल मार्च में होली के आसपास आत्महत्या की थी। बेटे की मौत से पिता पूरी तरह टूट गए थे। कुछ दिनों बाद बेटी का डिप्टी एसपी के पद पर चयन हुआ तो गम भूलने की कोशिश की। वह परिवार के साथ आकर एमडीए कॉलोनी में रहने लगे। अविनाश पुलिस की तैयारी कर रहे थे। हाल ही में उन्होंने पुलिस भर्ती की परीक्षा दी थी। वहीं, सोमवार को अविनाश ने भी आत्महत्या कर ली। अविनाश की मौत से मां बबली और दीपशिखा का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना से पहले धनौरा गए थे अविनाश

अविनाश को कमरे पर छोड़कर माता-पिता सोमवार सुबह दवा लेने धनौरा गए थे। कुछ देर बाद अविनाश भी धनौरा गए। वहां से कुछ देर बाद लौट आए। उसके बाद ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने कमरा बंदकर आत्महत्या कर ली। उधर, माता-पिता ने मकान पर पहुंचने पर अविनाश को कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। जिस पर बेटे के साथ अनहोनी की आशंका हुई।

मई में हुई दीपशिखा की ज्वॉइनिंग
दीपशिखा मौजूदा समय में ट्रेनी डिप्टी एसपी हैं और मुरादाबाद की पुलिस एकेडमी में ट्रेनिंग कर रही है। उनकी मई में ही ज्वॉइनिंग हुई है। अचानक हुए हादसे से दीपशिखा पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। छह माह में दो भाइयों को खोने के बाद वह अब परिवार में अकेली बची हैं। दोनों भाइयों की शादी भी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed