फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Train operations are being continuously affected

Amroha News: लगातार प्रभावित हो रहा ट्रेनों का संचालन

Thu, 25 Jul 2024 04:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 25 Jul 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Train operations are being continuously affected
अमरोहा। मालगाड़ी हादसे के बाद लगातार ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। कई ट्रेनें चार से पांच घंटे की देरी से पहुंच रहीं हैं। वहीं कल्याणपुरा फाटक पर लगातार ट्रैक मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसके अलावा मंगलवार रात झमाझम बारिश के बाद मुरादाबाद रेलवे यार्ड में पानी भरने के कारण ट्रेनों रेल यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि मालगाड़ी हादसे के बाद कल्याणपुरा रेलवे ट्रैक के पास मरम्मत कार्य लगातार जारी है। इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। बुधवार को बारिश के चलते मुरादाबाद यार्ड में पानी भरने से पांच ट्रेनें देरी से पहुंची। इनमें पदमावत एक्सप्रेस छह घंटे, सत्याग्रह एक्सप्रेस पांच घंटे, चंडीगढ़ एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, इंटरसिटी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, आला हजरत चार घंटे देरी से पहुंची। इसके अलावा मुरादाबाद-गाजियाबाद मेमो ट्रेन दो दिन के लिए रद्द कर दी गई है। बताया कि लगातार बारिश व ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते रेल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैक पर जल्द ही मरम्मत कार्य के पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed