फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   train late

कोहरे से आठ ट्रेनें लेट, आज निरस्त रहेगी अवध आसाम.

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
train late
अमरोहा। खराब मौसम के चलते ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाने लगा है। सोमवार को आठ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से पांच घंटे की देरी से अमरोहा स्टेशन पहुंचीं। ट्रेनों की लेट-लतीफी यात्रियों की परेशानी का सबब बनी हुई है। वहीं मंगलवार को अवध आसाम एक्सप्रेस (15910) निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

सोमवार को आसमान में छाए कोहरे के कारण ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा। इस कारण अप और डाउन लाइन से आने वाली ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। यात्रियों को स्टेेशन पर बैठकर घंटों ट्रेनों का इंतजार करना भारी पड़ रहा है। सोमवार को नौचंदी एक्सप्रेस (14511) डेढ़ घंटा, काशी विश्वनाथ (14257) दो घंटे, चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15012) पांच घंटे, सत्याग्रह एक्सप्रेस (15273) साढ़े तीन घंटे, चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15011) डेढ़ घंटा, सरयू यमुना एक्सप्रेस (14649) आठ घंटे, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (14258) 45 मिनट, ऊना हिमाचल एक्सप्रेस 30 मिनट की देरी से अमरोहा स्टेशन पहुंचीं। वहीं लालगढ़ से गुवाहाटी को जाने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस (15910) को सोमवार को निरस्त रही। ये ट्रेन आज (मंगलवार) को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed