फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   train

यात्रीगण कृपया ध्यान दें !एक जून से करिए रेल सफर की तैयारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
train
अमरोहा। लॉकडाउन के ब्रेक के बाद ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू होने वाला है। एक जून से 200 स्पेशल ट्रेनों का संचालन की तैयारी है। इसमें अमरोहा में रुकने वाली तीन ट्रेनें भी शामिल हैं। ये सभी ट्रेनें नान एसी होंगी। जिन्हें स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए यात्रियों को ट्रेन के निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे पहले स्टेशन पहुंचना होगा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही यात्री ट्रेन में सवार होंगे।
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू के दिन चौबीसों घंटे ट्रेनों का संचालन बंद रहा। रास्ते में चल रही ट्रेनों को ही आगे बढ़ाया गया। वहीं 25 मार्च को देशभर में लॉकडाउन घोषित हो गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से ठप हो गया। माल ढुलाई के लिए सिर्फ मालगाड़ियां चलाई गईं। बाद में प्रवासी मजदूरों को पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। जो अभी तक जारी है। वहीं 13 मई से देश के चुनिंदा रूटों पर 15 स्पेशल एसी ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया। अब रेलवे ने 200 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने जा रहा है। इन ट्रेनों का संचालन एक जून से होगा। इसमें अमरोहा में रुकने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस और सरयू यमुना एक्सप्रेस शामिल हैं। लेकिन, इन ट्रेनों का नंबर बदला होगा। ये नान एसी स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेंगी। स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि एक जून से संचालित होने वाली ट्रेनों की सूची में अमरोहा में रुकने वाली तीन ट्रेनें शामिल हैं। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए ट्रेन में सवार होने से पहले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। इसके लिए यात्रियों को ट्रेन के निर्धारित समय से 90 मिनट पहले पहुंचना होगा। शुक्रवार से स्टेशन पर काउंटर खोलने के आदेश आ गए हैं।
विज्ञापन

ये ट्रेनें अमरोहा में रुकेेंगी
सत्याग्रह एक्सप्रेस
सरयू यमुना एक्सप्रेस
शहीद एक्सप्रेस
नान एसी स्पेशल होने पर बदला नंबर
अमरोहा। नान एसी स्पेशल होने पर सत्याग्रह, सरयू यमुना और शहीद एक्सप्रेस का नंबर बदल गए हैं। इन ट्रेनों के नंबरों में एक की जगह जीरो कर दिया गया है। सत्याग्रह एक्सप्रेस का नंबर (05273-74), सरयू यमुना (04659-50) और शहीद एक्सप्रेस का नंबर (04673-74) हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरोहा से गुजरेंगी ये ट्रेनें
लखनऊ मेल
श्रमजीवी एक्सप्रेस
चमपारन सत्याग्रह एक्सप्रेस
महामना एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed