{"_id":"6a91eedf303ccb6a300fa918","slug":"traffic-plan-collapses-traffic-jam-at-amrohas-zoya-kalsa-railway-crossing-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-171644-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ट्रैफिक प्लान धड़ाम, अमरोहा, जोया कैलसा फाटक पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ट्रैफिक प्लान धड़ाम, अमरोहा, जोया कैलसा फाटक पर लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। रक्षाबंधन पर शहर को जाम से बचाने के लिए लागू किया गया ट्रैफिक प्लान शुक्रवार को वाहनों के बढ़ते दबाव के सामने बेअसर नजर आया। सुबह से ही सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ती गई और प्रमुख चौराहों से लेकर संपर्क मार्गों तक जाम लग गया। पांच मिनट की दूरी तय करने में लोगों को करीब 30 मिनट तक लग गए। बहनों और अन्य राहगीरों को भी घंटों परेशानी झेलनी पड़ी।
ट्रैफिक डायवर्जन के कारण कैलसा फाटक पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया और दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। यातायात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में जुटे रहे। शाम छह बजे के बाद भाइयों के घर जाने वालों की संख्या बढ़ने पर स्थिति और बिगड़ गई। रात करीब 11 बजे टीपी नगर और अतरासी चौराहे पर जाम लग गया। इसके बाद दानिशमंदान, नानक चंद रोड और जोया रोड ओवरब्रिज पर भी वाहनों की कतार लग गई। जल्द निकलने की कोशिश में वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से समस्या बढ़ गई।
ट्रैफिक प्लान के तहत मुरादाबाद जाने वाले वाहनों को कैलसा-पाकबड़ा मार्ग से निकाला गया, जिससे कैलसा फाटक पर दबाव बढ़ा। दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण भी परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन
ट्रैफिक सीओ अजय श्रोतिया ने बताया कि त्योहार पर वाहनों की संख्या अचानक बढ़ने से कुछ समय यातायात धीमा हुआ। पुलिसकर्मी यातायात सुचारु कराने में लगातार जुटे रहे।