फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Traffic jams have become a problem in Amroha city, traders are troubled by the abundance of e-rickshaws.

Amroha News: अमरोहा शहर में जाम बना नासूर, ई-रिक्शाें की भरमार से व्यापारी परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Traffic jams have become a problem in Amroha city, traders are troubled by the abundance of e-rickshaws.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमरोहा। शहर में रोजाना लगने वाला जाम अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। जाम की समस्या से न सिर्फ आमजन बल्कि व्यापारी भी परेशान हैं। सड़कों पर घंटों जाम लगने से कारोबार पर भी असर पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित होकर रह गई है।
शुक्रवार को भी शहर के कई प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने बताया कि यदि ई-रिक्शाओं के संचालन के लिए शहर में रूट प्लान लागू कराया जाए और अवैध ई-रिक्शा पर की कार्रवाई होनी चाहिए। सड़क पर खडे़ बिजली के खंभे पीछे हटाया जाए, जिससे सड़कों पर वाहनों को संचालन आसानी से हो सके।
विज्ञापन

व्यापारी संगठन हर महीने होने वाली पुलिस-प्रशासन की बैठकों में इस मुद्दे को उठाते रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थायी समाधान नहीं निकल सका है।
शहर के मुख्य बाजारों और चौराहों पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे पैदल चलने वालों को भी परेशानी होती है। जाम की समस्या का मुख्य कारण ई-रिक्शाओं की बढ़ती संख्या को माना जा रहा है। एआरटीओ कार्यालय में पंजीकृत ई-रिक्शाओं की संख्या करीब पांच हजार है, जबकि शहर की सड़कों पर 20 हजार से अधिक दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना पंजीकरण के बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चलने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कई बार योजनाएं बनाई। कुछ समय पहले जनपद पुलिस ने ई-रिक्शाओं के संचालन को व्यवस्थित करने के लिए 13 रूट निर्धारित किए थे। इसके साथ ही पंजीकृत ई-रिक्शाओं पर यूनिकोड नंबर अंकित कर उन्हें अलग-अलग रूट भी आवंटित किए गए थे। उस दौरान यातायात पुलिस ने परिवहन विभाग के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाते हुए कई ई-रिक्शाओं पर कार्रवाई भी की थी। हालांकि, यह योजना ज्यादा समय तक धरातल पर प्रभावी नहीं रह सकी।

रूट डायवर्जन प्लान भी पूरी तरह लागू नहीं हो पाया, जिसके चलते स्थिति फिर पहले जैसी हो गई। व्यापारियों का कहना है कि जाम के कारण ग्राहक उनकी दुकानों तक नहीं पहुंच पाते, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। पुलिस प्रशासन और नगर पालिका को मिलकर ठोस योजना बनानी चाहिए, ताकि शहर को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed