फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Traffic jam on the highway for 12 hours 20 km

पितृ विसर्जन अमावस्या पर हाईवे पर 12 घंटे लगा 20 किमी लंबा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam on the highway for 12 hours 20 km
गजरौला में पितृ विसर्जन अमावस्या पर स्नान के चलते हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : JPNAGAR
गजरौला(अमरोहा)। पितृ विसर्जन अमावस्या पर गंगा स्नान के दौरान हाईवे और तिगरी मार्ग पर 12 घंटे जाम लगा रहा। 20 किलोमीटर तक वाहनों के पहिए थम गए। श्रद्धालुओं की तादात और प्रशासन की अदूरदर्शिता राहगीरों पर भारी पड़ी। सुबह श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए भी भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन नहीं किया गया, जिसका खामियाजा राहगीरों ने भुगता। जाम में फंसे पैदल और दोपहिया वाहन सवार लोग खेतों के रास्तों से होकर निकले। सुबह छह बजे से जाम लगना शुरू हुआ और शाम छह बजे तक ऐसे ही हालात रहे।
विज्ञापन

हरेक पूर्णिमा और अमावस्या के मौके पर हाईवे पर जाम लगना आम बात है। बुधवार को पितृ विसर्जनी अमावस्या थी। पितरों का तर्पण करने और गंगा स्नान के लिए तड़के से ही तिगरी और ब्रजघाट पर श्रद्धालु पहुंचने लगे। संख्या धीरे-धीरे बढ़ती गई और इसके साथ ही जाम लगना शुरू हो गया। राहगीरों का कहना है कि पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को दूरदर्शिता का परिचय देकर रूट डायवर्ट करना चाहिए था, जो नहीं किया गया। उधर, तिगरी मार्ग पर कुमराला चौकी तक बड़े वाहनों को भी नहीं रोका गया। जिसकी वजह से सुबह छह बजे से ही हाईवे पर और इंद्राचौक से लेकर तिगरी गंगा किनारे तक लंबा जाम लग गया। पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। वाहन रेंग-रेंग कर निकले।
विज्ञापन

हाईवे पर जिन पुलिसवालों पर ट्रैफिक को संभालने की जिम्मेदारी थी, वह अपनी ड्यूटी को छोड़ ब्रजघाट चौकी के सामने पेड़ों की छांव में खड़े होकर गप्पे लड़ाते रहे। जबकि सीओ मंडी धनौरा सतेंद्र सिंह, गजरौला थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार, महिला थाना प्रभारी पूनम पांडे, रहरा एसओ राम प्रकाश शर्मा सहित कई पुलिस अफसरों ने ब्रजघाट चौकी से बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझा। जाम में फंसे लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की 20 किमी लंबी लाइन लग गई। हालात इस कदर बिगड़ गए कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। जाम में फंसे पैदल और दो पहिया वाहन सवार लोग खेतों के बीच रास्तों से होकर गुजरे। 12 घंटे से अधिक समय तक हाईवे जाम की चपेट में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर बहुत अधिक जाम नहीं लगा। वाहन चलते रहे। रही बात जो पुलिस अफसरों के चौकी पर बैठकर आराम फरमाने की वह जाम के लिए नहीं बल्कि अन्य कार्य के लिए बुलाए गए थे। वह खुद गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में मुस्तैद होकर वाहनों को निकलवा रहे हैं।
-सतेंद्र सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी मंडी धनौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed