फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   traffic jam on highway due tu stucking a tractor trolley in speed breaker

गजरौला चौपला स्पीड ब्रेकर पर ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राला फंसने से लगा आधे घंटे जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
traffic jam on highway due tu stucking a tractor trolley  in speed breaker
गजरौला (अमरोहा)। हाईवे पर चौपला सामने मंगलवार सुबह एक ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली के स्पीड ब्रेकर पर फंस जाने के कारण जाम लग गया। क्रेन मंगाकर उसे हाईवे से हटवाया गया। औद्योगिक इकाइयों से उपचारित मैली ढोने वाली ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली जहां हादसों को दावत दे रही हैं, वहीं सड़कों को भी नुकसान पहुंचा रही हैं। सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रहे परिवहन विभाग को यह ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली नजर नहीं आते।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने सोमवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू किया। जिसमें एआरटीओ एके सिंह राजपूत से लेकर जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल और अन्य अधिकारियों ने हादसे रोकने पर जोर दिया। कहा कि यातायात नियमों का पालन करने के साथ लोगों को जागरूक करके हम हादसों को रोक सकते हैं। अमरोहा में सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू करने वाले परिवहन विभाग को गजरौला क्षेत्र में दौड़ने वाले ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली दिखाई नहीं दे रहे। जिनसे आए दिन हादसे होने के साथ ही सड़कों को भी खासा नुकसान हो रहा है। मंगलवार सुबह एक मैली से भरा ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राला चौपला सामने हाईवे पर स्पीड ब्रेकर पर फंस गया। जिससे जाम लग गया। आधे घंटे तक फंसे रहे ट्रैक्टर ट्राली के कारण लगे जाम को संभालने न तो कोई चौकी का पुलिसकर्मी आया और न ही यातायात के सिपाही दिखाई दिए, जबकि चौपला पर हर समय 8-10 पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान तैनात रहते हैं। ट्रैक्टर ट्राली को निकालने का चालक ने जोर लगवाया तो नीचे से सड़क तक उखड़ गई। बाद में चालक क्रेन बुलाकर ट्रैक्टर ट्राली को निकाला गया। इसके बाद ही यातायात सुचारु हो सका। परिवहन विभाग के पीटीओ केजी संजय का कहना है कि आमतौर पर ट्रैक्टर ट्राली कृषि कार्य से जुड़े होते हैं। इस कारण इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, जबकि इनका पंजीकरण तो व्यावसायिक कार्य के रूप में किया जाना चाहिए। जिनसे विभाग की आमदनी भी बढ़ेगी। गैर कृषि कार्य में लगे ट्रैक्टर ट्रालियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed