{"_id":"697d1dd68fac713a9c0e0f34","slug":"traders-submitted-a-memorandum-protesting-against-smart-electricity-meters-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-156562-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: व्यापारियों ने स्मार्ट बिजली मीटरों के विरोध में सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: व्यापारियों ने स्मार्ट बिजली मीटरों के विरोध में सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। व्यापार मंडल अमरोहा ने स्मार्ट मीटरों के विरोध में ऊर्जा मंत्री एके वर्मा को संबोधित ज्ञापन डीएम निधि गुप्ता वत्स को सौंपा। कहा कि व्यापारियों के प्रतिष्ठानों व आवास पर स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर संगठन आंदोलन करेगा।
शुक्रवार को व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन उपाध्यक्ष मोहम्मद इब्राहीम मंसूरी के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से मुलाकात की और उन्हें ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। डीएम को दिए ज्ञापन में जिलाध्यक्ष विजय चतुर्वेदी ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा प्रदेश में उपभोक्ताओं के आवास व प्रतिष्ठानों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा शिकायतें मिल रही हैं कि स्मार्ट मीटर रीडिंग अधिक निकाल रहे हैं। जिसके कारण उपभोक्ताओं पर अधिक बिल का बोझ पड़ रहा है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर स्मार्ट मीटर न लगाए जाने की मांग की। इस दौरान जिला महामंत्री अनवर सालिम, सुरेश कुमार बिरमानी, अनीस अहमद, मनु कमल गुप्ता, विकास माहेश्वरी, आनंद माहेश्वरी, भुवन चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -