फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Traders raised the issue of sugarcane laden vehicles in the meeting

Amroha News: व्यापारियों ने बैठक में उठाया गन्ना लदे वाहनों का मुद्दा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Traders raised the issue of sugarcane laden vehicles in the meeting
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

व्यापारियों की समस्या के समाधान के लिए डीएम ने एक बैठक बुलाई। जिसमें व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के नगर अध्यक्ष अजय गोयल ने गन्ने से लदे वाहनों का मुद्दा उठाया। उन्होंने डीएम से दिन के समय में नगर में गन्ने से लदे वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंधित लगाने की मांग की। डीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

डीएम निधि गुप्ता वत्स ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को बृहस्पतिवार को एक बैठक बुलाई। जिसमें व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के पदाधिकारियों ने भाग लिया। संस्थान के नगर अध्यक्ष अजय गोयल ने चीनी मिल शुरू होने वाली है। गन्ने से लदे वाहन दिन के समय नगर में प्रवेश करते हैं, जबकि मिल जाने के लिए बाईपास मार्ग बना है। उनका कहना था कि गन्ने से लदे वाहनों के बाजार से होकर गुजरने के कारण जाम की स्थिति रहती है। जाम से व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। डीएम ने इस पर किसान संगठन व चीनी मिल अधिकारियों से वार्ता के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया। प्रदेश अध्यक्ष अनिल जैन ने ई वे बिल पर मानवीय त्रुटि की स्थिति में जुर्माना नहीं लगाने की मांग की। इस अवसर पर पंकज सिंहल, कृष्ण कुमार आदि व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed