फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Traders of Zoya met DM to protest against the removal of encroachment

अतिक्रमण हटाने के विरोध में डीएम से मिले जोया के व्यापारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Traders of Zoya met DM to protest against the removal of encroachment
अतिक्रमण हटाने के विरोध में जोया के व्यापारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम से मिलकर पालिका प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया। इस दौरान डीएम ने तहसीलदार को मौके पर भेजकर व्यापारियों की समस्या का निस्तारण कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कस्बे के तमाम व्यापारी एकत्र होकर डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी से मिले। अपनी समस्या बताते हुए व्यापारी अनीस अहमद ने कहा कि कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। नगर पंचायत की ओर से नाले पर बने ढांचे को गिराने के साथ ही नाले के पीछे समान को भी हटा रहे हैं। जिससे उनका कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा। इस पर डीएम ने उनकी समस्या सुनकर तत्काल तहसीलदार अभय यादव को मौके पर भेज दिया। तहसीलदार नगर पंचायत पहुंचे और चेयरमैन के पति जाहिद हुसैन एडवोकेट के साथ व्यापारियों की समस्या सुनकर आश्वस्त किया कि नाले के पीछे निर्माण को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचाई जाएगी। नाले पर अतिक्रमण को हटाया जाएगा। किसी को शिकायत का मौका नहीं दिया जाएगा। व्यापारी इस पर सहमत हो गए। इस दौरान विपिन कुमार गुप्ता, राहुल कुमार गुप्ता, विनित कुमार गुप्ता, कौशल कुमार गुप्ता, मोहम्मद कामरान आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed