फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Traders clash with the team of Food Safety Department

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम से व्यापारियों की नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Traders clash with the team of Food Safety Department
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने होली के त्योहार के मद्देनजर मिलावट के शक में कई दुकानों पर नमूने लिए। इस दौरान व्यापारियों ने टीम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज गुप्ता, खाद सुरक्षा अधिकारी तन्मय अग्रहरि टीम के साथ नगर के मोहल्ला जगह पर स्थित मिठाई एवं किराना स्टोर की दुकानों पर पहुंचे। यहां पर खाद्य सामग्रियों के नमूने लेने शुरू कर दिए। अलग-अलग दुकानों से तेल, रिफाइंड, कचरी आदि सामग्रियों के नमूने लिए गए। किराना व्यापारी प्रमोद और बाबू ने चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। जमकर नोकझोंक हुई। जानकारी मिलने पर व्यापारी नेता पहुंच गए।
विज्ञापन

कोतवाली से एसएसआई संजीव मलिक पहुंच गए। मामला शांत कराया । इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम वापस लौट गई। व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल का कहना है कि चेकिंग के नाम पर किसी भी व्यापारी का शोषण सहन नहीं किया जाएगा। अवैध वसूली नहीं होने दी जाएगी। इसकी उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी। एचएसआई संजीव मलिक का कहना है कि हंगामे की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची थी। मामला शांत करा दिया। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed