{"_id":"6298ffa32b4b9a7e561ef898","slug":"top-ten-crooks-caught-stealing-battery-frome-pikup-jpnagar-news-mbd430152771","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने पिकअप से बैटरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा कटघर थाने का टॉप टेन बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने पिकअप से बैटरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा कटघर थाने का टॉप टेन बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने पिकअप से बैटरी चोरी करते हुए मुरादाबाद में कटघर थानाक्षेत्र के टॉप टेन बदमाश को रंगेहाथ पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दिल्ली से चोरी की गई एक कार, छह बैटरी और अवैध तमंचा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसके जेल भेज दिया गया है।
ये मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के ढकिया चमन गांव का है। बुधवार की रात ग्रामीणों ने पिकअप की बैटरी चोरी कर रहे युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया। जबकि उसका एक साथी अंधेरे का लाभ लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दिल्ली से चोरी की गई कार, छह बैटरी, चोरी करने के उपकरण और अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना शहादत निवासी मोहल्ला इस्लामनगर गली नंबर 16 निकट भूरी मस्जिद थाना कटघर जनपद मुरादाबाद।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि शहादत बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। जिस पर लूट, चोरी, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर, अवैध शस्त्र रखने संबंधित 21 मुकदमे दर्ज हैं। शहादत मुरादाबाद के थाना कटघर का टॉप-टेन अपराधी है। पूछताछ के दौरान सामने आया कि उसके कब्जे से बरामद ईको कार को उसने दिल्ली की नंदनगरी दिल्ली से चोरी किया था। जबकि 12 अप्रैल की रात रजबपुर के अक्षरा पब्लिक स्कूल बैटरी और जैक आदि चोरी किए थे। एसपी के मुताबिक बदमाश शहादत को बाकी आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।