फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Took tractor on finance on fake basis, disappeared without paying installment

Amroha News: फर्जी आधार पर फाइनेंस पर लिया ट्रैक्टर, किस्त न देकर किया गायब

Thu, 20 Mar 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 20 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Took tractor on finance on fake basis, disappeared without paying installment
अमरोहा। फर्जी आधार कार्ड के सहारे फाइनेंस पर ट्रैक्टर लिया। आरोपी ने किस्त जमा नहीं की और ट्रैक्टर गायब कर दिया। किस्त न मिलने पर फाइनेंस कंपनी के अफसरों ने जांच की तो सारा खेल खुल गया। कंपनी के क्षेत्रीय अधिकारी ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मुरादाबाद में इफको किसान फाइनेंस कंपनी का क्षेत्रीय कार्यालय है। यहां पर मुरादाबाद जिले के गांव सुंदरपुर चाउपुरा निवासी आदित्य व जनपद बिजनौर के गांव हल्दुआ माफी निवासी मोहित कुमार भी नौकरी करते थे। वह किसानों को फाइनेंस पर ट्रैक्टर दिलाने का कार्य करते थे। दोनों ने 2024 में 11 किसानों के लिए फाइनेंस पर ट्रैक्टर निकलवाए। इनमें एक आवेदन थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव अव्वलपुर के किसान कमलवीर का भी था।
विज्ञापन

कमलवीर ने अपना आधार कार्ड जमाकर फाइनेंस पर ट्रैक्टर निकलवा लिया। लेकिन, बाद में उसने किस्त जमा नहीं की। फाइनेंस कंपनी के क्षेत्रीय अधिकारी मुकेश कुमार ने कमलवीर सिंह के आधार कार्ड के मुताबिक गांव अव्वलपुर जाकर पूछताछ की ताे फर्जीवाड़ा पकड़ में आया। गांव अव्वलपुर में कमलवीर सिंह नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता था। इस संबंध में उन्होंने कंपनी के कर्मी मोहित व आदित्य से संपर्क किया तो वह भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश ने शहर कोतवाली में एक जनवरी 2025 को मोहित, आदित्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। विवेचना के दौरान कमलवीर सिंह का नाम प्रकाश में आया तो वह बिजनौर जिले के थाना शिवाला कलां के गांव मालवा का निवासी निकला। बुधवार को टीपीनगर नगर चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने आरोपी कमलवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उसने बताया कि मोहित व आदित्य के साथ मिलकर उसने फर्जी आधार कार्ड के सहारे फाइनेंस पर ट्रैक्टर लिया था। बाद में इसे मिलकर बेच दिया था। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है। जल्दी ही दोनों फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। ट्रैक्टर किसे बेचा है और वर्तमान में कहां, यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article