फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Took cheques in the name of getting a loan, made a video after raping

Amroha News: लोन दिलाने के नाम पर लिए चेक, दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Took cheques in the name of getting a loan, made a video after raping
अमरोहा।
विज्ञापन

समूह के तहत लोन लेने वाली महिला ने दो युवकों पर चेक न देने का आरोप लगाया। कहा कि चेक देने के बहाने कार्यालय में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली। अब आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण कर रहे हैं। पीड़िता ने एसपी कार्यालय में शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग। कार्रवाई न होने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।
यह मामला कोतवाली डिडौली क्षेत्र के कस्बा जोया का है। मंगलवार को कस्बे के एक मोहल्ले की महिला एसपी कार्यालय पहुंची। उसने शिकायतीपत्र देकर आरोप लगाया कि कस्बे में दो युवक स्वयं सहायता समूह चलाते हैं। वे महिलाओं को लोन देने का काम करते हैं। महिलाओं को लोन की अदायगी महीने में किश्त के रूप में करनी होती है। वे महिलाओं से लोन के एवज में बैंक के चेक लेते हैं। पीड़िता से भी दोनों ने लोन दिलाने के बदले चेक लिए।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उसने समय से लोन की अदायगी कर दी, मगर इसके बाद भी दोनों आरोपियों ने उसके चेक वापस नहीं किए। जब उसने अधिक तकादा किया तो आरोपियों ने चेक देने के बहाने कार्यालय बुलाया। उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म करके अश्लील वीडियो बना लिया। दोनों वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करते रहे। परेशान होकर उसने कोतवाली पर तहरीर दी मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई न होने से परेशान होकर पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोनों आरोपियों पर जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed