फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Toll collection complete, facilities on highway incomplete

Amroha News: टोल वसूली पूरी, हाईवे पर सुविधाएं अधूरी

Thu, 25 Jul 2024 05:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 25 Jul 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Toll collection complete, facilities on highway incomplete
अमरोहा। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया एनएचएआई की ओर पर हर साल बढ़ोतरी की जा रही है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर विस्तार नहीं किया जा रहा है। अब जब कांवड़ियों के जत्थे यहां से गुजर रहे हैं तो जगह-जगह जलभराव और गड्ढे नजर आ रहे हैं। कहीं-कहीं पर लाइटें भी नहीं जलती हैं। ऐसे में दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, लेकिन इस तरफ न तो प्रशासन का ध्यान है और न ही राजमार्ग प्राधिकरण का। बुधवार को ब्रजघाट से लेकर चौधरपुर तक करीब 60 किलोमीटर की दूरी में कई जगह अव्यवस्थाएं मिलीं।
विज्ञापन

हाईवे खूनी होता जा रहा है। आए दिन किसी न किसी की हादसे में जान जा रही है। जहां वाहनों की तेज रफ्तार हादसे का कारण बन रही है, वहीं हाईवे के बने गड्ढे भी बहुत हद तक हादसे के लिए जिम्मेदार हैं। क्षेत्र में हाईवे पर कई जगह गड्ढे बने हैं। चौपला से लेकर नाईपुरा तक हाईवे व हाईवे की सर्विस रोड पर गड्ढों की भरमार है। जबकि नाईपुरा में दो कॉन्वेंट स्कूल, दो परिषदीय विद्यालय और एक इंटर कॉलेज भी है। जिनमें हजारों छात्र-छात्रा पढ़ाई कर रहे हैं। हाईवे व उसकी सर्विस रोड पर गड्ढे बने होने के कारण आए दिन हादसे का शिकार होते हैं।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे किनारे डिडौली में कोतवाली है। जबकि, दूसरी तरफ सर्विस रोड है। यहां आलम यह है कि जरा सी बारिश में जलभराव हो जाता है। वर्तमान में कोतवाली के सामने हाईवे पर कीचड़ फैला है। वहीं, नीलीखेड़ी व चौधरपुर में भी हाईवे पर कई बार भारी जलभराव की स्थिति बन जाती है। जिससे वहां गड्ढा बन गए हैं। ऐसे में अब जब कांवड़िये यहां से गुजर रहे हैं तो उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात में एनएचएआई की पोल खुल रही है। हाईवे से जुड़ी सर्विस रोड का बुरा हाल है। मुरादाबाद से जोया को जाने वाली सर्विस रोड पर गांव हरियाना संभल चौराहे तक जलभराव है। वहीं, दिल्ली से मुरादाबाद की लेन की ओर आंनद विहार कालोनी की सर्विस रोड का बुरा हाल है। बीच-बीच में दस किलोमीटर से अधिक सर्विस रोड पूरी तरह खराब हो चुकी है। जिस पर अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है।

ब्रजघाट से लेकर मुरादाबाद के बीच रजबपुर में टोल प्लाजा है। हाईवे से 24 घंटे के दौरान 10 से 12 हजार वाहन गुजरते हैं। यहां यात्रियों का भार अनुमानित एक लाख है। वाहनों से लाखों की टोल वसूली होती है। लेकिन, सुविधा नहीं मिल पा रही है।रजबपुर स्थित टोल प्लाजा पर यात्री की सुरक्षा के मद्देनजर एक एंबुलेंस व एक क्रेन मौजूद है। लेकिन, पेट्रोलिंग करने वाली टीम नहीं है। जिससे कई बार हादसा होने के बाद घटना का पता नहीं लग पाता है। पुलिस टीम को काफी देर बात पता लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed