फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Today is the last chance to apply online for ITI

Amroha News: आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन का आज आखिरी मौका

Sun, 22 Jun 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 22 Jun 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Today is the last chance to apply online for ITI
अमरोहा। तकनीकी शिक्षा हासिल करने के लिए आईटीआई में आवेदन का रविवार को आखिरी मौका है। पहले आवेदन के लिए पांच जून की तारीख गई थी, लेकिन कम आवेदन के चलते 22 जून तक आवेदन का मौका दिया गया था। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में आईटीआई के पांच राजकीय संस्थानों अमरोहा, नौगांवा सादात, गजरौला, हसनपुर व गंगेश्वरी में कई ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा निजी संस्थानों में भी कई ट्रेड संचालित होती हैं। इन संस्थानों में प्रवेश को आवेदन की प्रक्रिया 12 मई से शुरू हो गई थी। पहले पांच जून तक आवेदन का मौका दिया गया था, लेकिन बाद 22 जून तक आवेदन की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन

विद्यार्थी वेबसाइट www.scvtup.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के हाईस्कूल के अंकों के आधार पर स्टेट काउंसिल ऑफ वोकेशनल एजुकेशन लखनऊ द्वारा मेरिट तैयार की जाएगी। नोडल प्रधानाचार्य राहुल कृष्ण शर्मा ने बताया कि आईटीआई चलो अभियान के तहत उनकी टीम ने गांव-गांव, इटरनेट कैफे, जनसुविधा केंद्र व विद्यालयों में पहुंचकर युवाओं को अधिक से अधिक आवेदन करने के लिए प्रेरित किया है, जिसमें बड़ी तादाद में युवाओं ने आवेदन भी किए। उन्होंने बताया कि आईटीआई के आधार पर युवा तकनीकी शिक्षा से जुड़कर नौकरी अथवा स्वरोजगार से अपनी आय को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article