फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Today is the last chance to apply for admission in Navodaya Vidyalaya

Amroha News: नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका

Tue, 29 Jul 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 29 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Today is the last chance to apply for admission in Navodaya Vidyalaya
अमरोहा। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए आवेदन की 29 जुलाई अंतिम तारीख है। प्रवेश प्रक्रिया के तहत कक्षा छह में 80 सीटों पर दाखिले लिए जाएंगे। जिले में अभी तक कुल 623 बच्चों के आवेदन हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में बसेड़ा तगा गांव में नवोदय विद्यालय संचालित है। इसमें दाखिले के लिए हर साल बड़ी संख्या में विद्यार्थी आवेदन करते हैं। शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन के लिए बच्चे का मूल निवास प्रमाणपत्र उसी जिले का होना आवश्यक है, जिस जनपद के लिए वह आवेदन कर रहे हैं। साथ ही बच्चे ने कक्षा तीन, चार और पांच की पढ़ाई सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय से की हो।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि एक छात्र को केवल एक ही बार जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिलेगी। आवेदन के लिए वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके साथ ही कक्षा छह में एडमिशन के लिए आवेदक का जन्म एक मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच होना चाहिए। उन्होंने बताया कि आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
अभिभावक पंजीकरण के लिए सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं। वेबसाइट के नीचे की तरफ ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर क्लास 6 जेएनवीएसटी 2026 पर क्लिक करें। इसके बाद एक लिंक खुलेगा। इसे क्लिक करने पर एक नया पेज खुल जाएगा। जहां अभ्यर्थी पंजीकरण के लिए दिए गए स्थान पर क्लिक करें। इससे पंजीकरण विंडो खुल जाएगी, इसमें मांगी गई सभी जानकारी के साथ फोटो, हस्ताक्षर, आवास प्रमाणपत्र और अपनी निजी जानकारी सबमिट करनी होगी। इसके बाद पेज का प्रिंट निकालना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed