{"_id":"669db1e88879504cb802dd96","slug":"today-is-the-first-monday-of-savan-shiva-temples-are-decorated-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-122536-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सावन का पहला सोमवार आज, सज गए शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सावन का पहला सोमवार आज, सज गए शिवालय
विज्ञापन
अमरोहा। पावन सावन माह की शुरुआत सोमवार आज से हो रही है। वहीं, सावन माह का पहला सोमवार भी है। ऐसे में पूरे जिले में शिवालयों को सजा दिया गया है। श्रद्धालु शिवभक्ति में सराबोर हो गए हैं। सावन के पहले सोमवार को शिवमंदिरों व शिवालयों में विशेष पूजन-अर्चना को लेकर जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गईं।
जिले में अमरोहा नगर के वासुदेव तीर्थ स्थल समेत अन्य मंदिरों को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। सोमवार को सुबह से ही शिवभक्त मंदिरों जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। इसके लिए रविवार को ही तैयारियां पूरी कर ली गईं। सावन माह के पहले सोमवार का अलग ही महत्व होता है। महिलाएं पूजा अर्चना कर अपने परिवार की मंगल कामना करती हैं। वहीं, व्रत रखते हुए भगवान शंकर की अराधना करती हैं। रविवार को नगर के प्रमुख शिवालयों वासुदेव मंदिर, बाबा गंगानाथ मंदिर, बहलोलपुर, शिवालय व प्राचीन कालिका मंदिर समेत अन्य जगह तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। विशेषकर वासुदेव मंदिर में विशेष साज सज्जा की गई है।
पुजारी पंडित विद्यानंद झा ने बताया की सुबह पांच बजे से ही शिवालय पर जलाभिषेक शुरू होगा। सावन माह को देखते हुए मंदिर में विशेष तैयारी की गई है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना के साथ-साथ जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। उधर, पुलिस ने भी पूरी तैयारी कर ली है।