फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Today, digging work of Bagad river will start in Hasanpur also.

Amroha News: आज हसनपुर और गंगेश्वरी ब्लॉक में भी शुरू होगा बगद नदी की खोदाई का काम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Today, digging work of Bagad river will start in Hasanpur also.
अमरोहा। जिले में बगद नदी के अभियान को और गति मिलेगी। गजरौला के शकूराबाद में अभियान की शुरुआत के बाद हसनपुर एवं गगेंश्वरी ब्लॉक में भी नदी की खोदाई का काम शुरू होगा। आज हसनपुर के अगरौला एवं गंगेश्वरी ब्लाॅक के मंगरौला में डीएम एवं सीडीओ हवन पूजन के साथ नदी के पुनरुद्धार के लिए खोदाई काम शुरू कराएंगे।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा जिले में बगद नदी को पुराने स्वरूप में लाने के लिए पुनरुद्धार अभियान की शुरूआत की गई थी। गजरौला के शकूराबाद से शुरू हुए इस अभियान में डीएम व सीडीओ ने स्वयं पहुंचकर हवन पूजन कराया तथा श्रमदान की नदी की खोदाई में सहयोग किया था। नदी को जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए राजस्व विभाग पैमाइश कर रहा है। जिसका लगातार चिन्हांकन किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन का लक्ष्य है कि एक साल के भीतर नदी को पुनरुद्धार के काम को पूरा कर लिया जाए। जिले में यह नदी तीन ब्लॉकों के 39 गांवों से होकर गुजरती है। गजरौला में काम की शुरुआत होने के बाद अब हसनपुर एवं गजरौला में भी नदी की खोदाई का काम शुरू किया जाएगा। शुक्रवार को हसनपुर के अगरौला एवं गंगेश्वरी ब्लॉक के मंगरौला गांव में नदी की खोदाई की भूमि पूजन के साथ शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं से श्रमदान के लिए आगे आने की अपील की है।
-------


क्रियान्वयन और पर्यवेक्षण के लिए नामित हुए नोडल अधिकारी
अमरोहा। डीएम राजेश कुमार त्यागी बगद नदी को पुराने स्वरूप में लौटाने के लिए गंभीर हैं। नदी के खोदाई के क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए नोडल का प्रभार दिया गया है। गजरौला ब्लॉक की 10 पंचायत एवं एक नगरीय क्षेत्र के लिए एसडीएम धनौरा, डीपीआरओ एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता, हसनपुर ब्लॉक की 10 पंचायतों के लिए जिला विकास अधिकारी, तहसीलदार हसनपुर एवं लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड अमरोहा के अधिशासी अभियंता गिरीश सिंह व गंगेश्वरी ब्लॉक के लिए एसडीएम हसनपुर, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत तथा बाढ़ खंड मुरादाबाद के अधिशासी अभियंता राजेश गंगवार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दो-दो सहायक नोडल अधिकारी समेत प्रत्येक गांव में अलग-अलग विभाग के अभियंताओं को तकनीकी अधिकारी नामित किया गया है। सभी को डीएम ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी नियमित रूप से बगद नदी के पुनरुद्धार कार्य की समीक्षा कर पर्यवेक्षण रिपोर्ट हर सप्ताह मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed