फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   To bring children to school, teachers will conduct family survey

Amroha News: बच्चों को स्कूल तक लाने के लिए, शिक्षक करेंगे फैमिली सर्वे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
To bring children to school, teachers will conduct family survey
अमरोहा। आउट ऑफ स्कूल बच्चों को स्कूल तक लाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिवार सर्वेक्षण अभियान चलाया जाएगा। शासन ने परिवार सर्वेक्षण पूरा कर छात्र-छात्राओं का ब्योरा पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत शिक्षक ऐसे बच्चों के लिए फैमिली सर्वे करेंगे जो स्कूल से दूर हो चुके हैं।
विज्ञापन

सरकार की ओर से स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। उन्हें हाउस होल्ड सर्वे करने का भी निर्देश मिला है। इसके तहत हर शिक्षक को घर-घर जाना होगा। साथ ही बच्चाें को विवरण जुटाना है। इसके तहत कितने बच्चे स्कूल जा रहे हैं और कितने नहीं। अभिभावकों से इसकी जानकारी जुटाते हुए शिक्षक उन्हें प्रेरित भी करेंगे। ताकि वह अपने बच्चों को स्कूल भेज सकें। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में संसाधन बढ़ाते हुए पठन-पाठन का स्तर भी उठाना है।
विज्ञापन

शासन की ओर से परिवार सर्वेक्षण पूरा कर छात्र-छात्राओं का ब्योरा पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षक बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले और पढ़ाई न करने वाले सात से 14 वर्ष आयु के विद्यार्थियों को चिह्नित करेंगे। इसके बाद उनका स्कूलों में नामांकन कराएंगे। विद्यालयों में एक शिक्षक को इसका नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि बच्चों से संबंधित आंकड़ों व सर्वे रिपोर्ट विभाग की ओर से विकसित बेस्ट एप पर अपलोड किया जाएगा। खासकर घुमंतू बच्चों की पहचान के लिए विशेष रणनीति तय की गई है। रेलवे स्टेशन, चौक-चौराहों आदि जगहों पर घुमंतू बच्चों की पहचान कर उन्हें स्कूलों में दक्षता के अनुसार नामांकन कराया जाएगा।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed