फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   to beat

बस की सवारियों के लिए दो ढाबों के स्टाफ में मारपीट, छह पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
to beat
गजरौला में हाईवे पर ख्यालीपुर ढाल के निकट स्थित ढाबे पर मारपीट के दौरान बीचबचाव करती पुलिस। - फोटो : GAJRAULA
गजरौला। दबंगई और गुंडई कि इंतहा तब देखने को मिली जब हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर निजी बस रुकने के विवाद मेें शुरू हुई गालीगलौज मारपीट में तब्दील हो गई। हंगामा और शोरशराबा होता देख पास ही मौजूद हाईवे पुलिस की गाड़ी भी मौके पर जा पहुंची और वर्दीधारी पुलिसकर्मियों और होमगार्ड ने झगड़ा कर रहे लोगों को छुड़ाना चाहा लेकिन लगभग दस मिनट तक जमकर लात-घूंसे बरसाए गए। इसी दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दो ढाबा संचालकों के तीन-तीन लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम यह घटना हाईवे पर ख्यालीपुर ढाल के निकट स्थित एक ढाबे पर हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक रामप्रसाद शर्मा ने बताया कि यहां शेरे पंजाब और यूनिक ढाबा पास-पास स्थित हैं। दिल्ली से आने वाली निजी बसें यूनिक ढाबे पर रुकती हैं लेकिन एक बस वहां रुकने के बजाए पड़ोस में शेरे पंजाब ढाबे पर रुक गई। जानकारी होने पर यूनिक ढाबे का कर्मी वहां जा पहुंचा और बस रोके जाने पर आपत्ति जताई। इसी दौरान गालीगलौज के बाद दोनों के स्टाफ आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। उन्होंने बताया कि शेरे पंजाब पक्ष की ओर से गुरमुख सिंह, गुलजार, हरजेंद्र सिंह और यूनिक ढाबा पक्ष की ओर से बिल्लू, तरुण, सचिन का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed