फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tired of abusing neighbor, teenager commits suicide, accused arrested

पड़ोसी की गालीगलौज से तंग किशोरी ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Tired of abusing neighbor, teenager commits suicide, accused arrested
कोतवाली क्षेत्र के गांव में पड़ोसी की गालीगलौज से तंग होकर सत्रह वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता की तहरीर पर पड़ोसी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलामपुर निवासी सतीश सिंह का कहना है कि पड़ोसी रूपचंद नशे का आदी है। रोजाना नशे की हालत में वह गालीगलौज करता रहता है। इसकी शिकायत भी पुलिस से कई बार की जा चुकी है, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। सोमवार शाम को आरोपी ने नशे की हालत में गालीगलौज की। सूचना पर पीआरवी कर्मी पहुंचे थे। बिना कार्रवाई के ही पीआरवी कर्मी लौट गए। इसके बाद फिर से गालीगलौज की गई। जिसका सतीश की सत्रह वर्षीय बेटी ज्योति ने विरोध किया।
विज्ञापन

आरोप है कि ज्योति के साथ मारपीट भी गई। इसके बाद घटना से नाराज होकर किशोरी अपने ताऊ महेश के घर पहुंच गई। दो मंजिला कमरे पर मंगलवार सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। किशोरी की मौत के लिए परिजनों ने रूपचंद को जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को लिए भेज दिया। किशोरी कक्षा बारह की छात्रा थी। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी का कहना है कि पिता सतीश की तहरीर पर किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पड़ोसी रूपचंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है। गुलामपुर में गालीगलौज से आजिज आकर सत्रह वर्षीय जिस किशोरी ने आत्महत्या कर ली। उसकी मौत के लिए जिम्मेदार रूपचंद को बनाया गया है। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करती तो शायद बेटी आत्मघाती कदम ना उठा पाती। करीब दस दिन पूर्व किशोरी के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी की शिकायत की थी। कहा था कि पड़ोसी रूपचंद ने जीना दुश्वार कर दिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed