फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tillan, accused of firing at SP, arrested

Amroha News: एसपी पर गोली चलाने का आरोपी टिल्लन गिरफ्तार

Fri, 03 Jan 2025 12:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 03 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Tillan, accused of firing at SP, arrested
संभल। 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल में हिंदूपुरा खेड़ा में एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई पर गोली चलाई गई थी। बृहस्पतिवार को गोली चलाने के आरोपी नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला दीपा सराय निवासी शाजेब उर्फ शहबाज उर्फ टिल्लन गिरफ्तार किया गया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि आरोपी को नखासा थाना क्षेत्र में ठंडी कोठी रोड से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और खोखा भी बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने ही बवाल के दिन एसपी और पीआरओ पर गोली चलाई थी। जिसमें छर्रे लगने से एसपी और पीआरओ घायल हो गए थे।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों की बाइकों में आग लगाई थी। इसके बाद हिंदूुपुरा खेड़ा में पहुंचकर फायरिंग की थी। घटना के बाद दिल्ली जाकर रहने लगा था। एसपी ने बताया कि आरोपी से कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। उसके आधार पर कार्रवाई अन्य आरोपियों के खिलाफ भी की जाएगी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मालूम हो 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान जामा मस्जिद के नजदीक हुए बवाल में पांच लोगों की जान गई थी। 29 पुलिसकर्मी व अन्य कई भीड़ में शामिल लोग घायल हुए थे। जामा मस्जिद के नजदीक बवाल शांत कराया तो हिंदूपुरा खेड़ा और नखासा तिराहे पर पुलिस पर हमला किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000
कोट
मेरे ऊपर और मेरे पीआरओ के ऊपर गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार किया गया है। अब तक कुल 52 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। जो आरोपी वांछित चल रहे हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed