{"_id":"67351f4bdedabe513400c1c4","slug":"tigri-mela-vip-passes-will-be-cancelled-from-8-am-today-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-129150-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिगरी मेला : आज सुबह आठ बजे से निरस्त हो जाएंंगे वीआईपी पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिगरी मेला : आज सुबह आठ बजे से निरस्त हो जाएंंगे वीआईपी पास
विज्ञापन
तिगरीधाम (अमरोहा)।
कार्तिक पूर्णिमा पर लगे गंगा मेले के लिए जारी वाहनों के सभी वीआईपी पास बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से निरस्त रहेंगे। श्रद्धालुओं के किसी भी तरह के वाहन मेले के अंदर नहीं जाएंगे।
टीएसआई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं को गंगा मेले में आने-जाने के लिए वीआईपी पास जारी किए गए थे। बृहस्पतिवार को दीपदान किया जाएगा। इसके चलते श्रद्धालुओं की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ सकती है। किसी तरह की अव्यवस्था न हो इसके लिए बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से सभी वाहनों के वीआईपी पास निरस्त कर दिए जाएंगे। उनको मेले में नहीं जाने दिया जाएगा। अभी वाहनों के लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था की गई है। चार स्थानों पर पार्किंग बनाई गई है।
यहां-यहां बनाई गई पार्किंग
- तिगरी में शिवचौक के पास बाइकों की पार्किंग बनाई गई है। यहां से सभी श्रद्धालु मेले में पैदल ही जाएंगे।
- श्रद्धालुओं के कार, टाटा मैजिक आदि छोटे वाहनों के लिए गंगा तट बांध के दक्षिणी किनारे पर पार्किंग का इंतजाम है।
- प्राइवेट बस और ट्रक के लिए जिला पंचायत द्वार के बराबर में तिगरी-गजरौला मार्ग की पूर्व दिशा में पार्किंग बनाई गई है।
- रोडवेज बसों के लिए अस्थाई बस स्टैंड के बराबर ही पार्किंग का भी इंतजाम है।