{"_id":"67351f5d53f22a26e304c754","slug":"tigri-mela-explanation-sought-from-18-sanitation-workers-found-absent-instructions-to-stop-their-salary-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-129154-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिगरी मेला : गैरहाजिर मिले 18 सफाईकर्मियों का स्पष्टीकरण तलब, वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिगरी मेला : गैरहाजिर मिले 18 सफाईकर्मियों का स्पष्टीकरण तलब, वेतन रोकने के निर्देश
विज्ञापन
अमरोहा।
सफाई व्यवस्था के लिए तिगरीधाम मेले में लगाए गए सफाईकर्मी लापरवाही बरत रहे हैं। मेला स्थल पर अलग-अलग सेक्टरों में डीपीआरओ के निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिले 18 सफाईकर्मियों के नवंबर के वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है। ड्यूटी से गैरहाजिर मिले ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारियों का भी स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
तिगरी गंगा मेले को 10 जोन व 22 सेक्टरों में बांटा गया है। सेक्टर 10 से 22 तक की सफाई व्यवस्था को पंचायत राज विभाग से जुड़े सफाईकर्मियों को सौंपी गई हैं। वहीं, इनकी निगरानी के लिए ग्राम पंचायत अधिकारियों व ग्राम विकास अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन, इसके बाद भी मेला स्थल पर अव्यवस्थाएं हावी हैं। जगह-जगह कूड़ों के ढेर लगे हैं। सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीपीआरओ पारुल सिसोदिया ने सेक्टरों का निरीक्षण किया। इस दौरान 18 सफाईकर्मी गैर हाजिर मिले। 11 ग्राम पंचायत अधिकारी व वीडीओ भी ड्यूटी पर नहीं मिले। डीपीआरओ ने अनुपस्थित सफाईकर्मियों का स्पष्टीकरण तलब करते हुए नवंबर के वेतन पर भी रोक लगा दी है। गैरहाजिर मिले ग्राम पंचायत अधिकारी व वीडीओ का भी स्पष्टीकरण तलब करते हुए तीन दिनों में जवाब दाखिल करने को कहा है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाए जाने पर वेतन बाधित करने की चेतावनी भी दी गई है।