{"_id":"673278841eb2bcd64a0f8e94","slug":"tigri-mela-8-lakh-devotees-took-a-dip-in-the-ganga-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-129078-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिगरी मेला : आठ लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिगरी मेला : आठ लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
विज्ञापन
तिगरीधाम (अमरोहा)।
ऐतिहासिक तिगरी मेले में आस्था और उमंग का अनूठा संगम दिखाई दे रहा है। सोमवार से मेले की विधिवत शुरुआत हो गई। हालांकि, मेला स्थल पर पिछले एक सप्ताह से श्रद्धालुओं के जुटने का क्रम शुरू हो गया था। मेले में पहुंचे करीब आठ लाख से अधिक श्रद्धालु पतित पावनी गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।
हर साल आयोजित होने वाले तिगरी मेले को लेकर पिछले एक माह से प्रशासन तैयारियां कर रहा था। सोमवार से शुरू हुआ गंगा मेला कार्तिक पूर्णिमा तक चलेगा। मेले की शुरुआत से पहले ही लोगों का जमावड़ा जुटना शुरू हो गया था। ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ ही अपने-अपने संशाधनाें से मेले में पहुंच रहे हैं। मेले में जहां नजर दौड़ाओ तंबुओं का शहर नजर आ रहा है। युवा और बच्चे गंगा में डुबकी लगाते हुए अटखेलियां कर रहे हैं। जिले का प्रशासनिक व पुलिस का अमला भी मेले में ही मौजूद रहकर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। भोर से ही गंगा किनारे श्रद्धालु गंगा मईया के जयघोष के साथ ही डुबकी लगाकर पुण्य कमा रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक मेले में करीब आठ लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।
रोशनी से नहाया मेला स्थल, रात में भी दिन सा नजारा
तिगरी मेला स्थल दूधिया रोशनी से नहाया हुआ है। मेला स्थल में रात में भी दिन सा नजारा दिखाई दे रहा है। मेले में लगे झूले, खेल-खिलौनों की दुकानें बच्चों के साथ बड़ों के भी आकर्षण का केंद्र बनी हैं। इसके साथ ही चाट-पकोड़ी, व चाइनीज खाने की डिश भी खूब लुभा रही है। महिलाएं भी मेले में जमकर खरीदारी कर रही हैं। मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी जमकर आनंद लिया।