{"_id":"5b3d2c024f1c1ba1288b4b70","slug":"tigri-ganga-water-level-high-due-to-bijnaour-bairaj-water-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर बैराज से छोड़े गए पानी से तिगरी गंगा उफनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर बैराज से छोड़े गए पानी से तिगरी गंगा उफनी
ब्यूरो /अमर उजाला, गजरौला (अमरोहा)।
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
तिगरी गंगा में तटबंध के करीब तक पहुंचा बढ़ते जलस्तर का पानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो दिनों से तिगरी गंगा के जलस्तर में खास बढ़ोतरी नहीं हुई थी लेकिन बुधवार की सुबह बिजनौर बैराज से छोड़े गए 28568 क्यूसेक पानी ने उफान ला दिया। वहीं हरिद्वार बैराज से कंट्रोल करते हुए केवल 15600 क्यूसेक पानी ही छोड़ा गया।
बुधवार को तिगरी गंगा में जलस्तर 198.80 मीटर मापा गया जोकि, पिछले दो दिनों से इसी माप के आस पास अटका हुआ है। बाढ़ नियंत्रण की मानें तो बुधवार को बिजनौर बैराज से 28568 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया।
दस से बारह घंटे में यह पानी तिगरी पहुंच जाएगा। यानी से तिगरी गंगा में काफी उफान आ जाएगा। अभी तक बिजनौर से दस हजार क्यूसेक के आसपास पानी ही डिस्चार्ज किया जा रहा था। लेकिन इस बार पानी तीन गुणा के करीब छोड़ दिया गया है। बताया गया कि बिजनौर और मैदानी क्षेत्रों में बारिश से पानी ज्यादा हो गया है। इसी कारण बिजनौर से पानी आगे निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
उधर हरिद्वार बैराज से बुधवार को जलस्तर पर कंट्रोल किया गया। वहां से केवल 15600 क्यूसेक पानी ही छोड़ा गया जबकि, पिछले दिनों 24 हजार क्यूसेक के करीब पानी छोड़ा जा रहा था। संभावना जताई जा रही है कि अगर गुरूवार या शुक्रवार में पहाड़ पर अधिक बारिश हुई तो पानी को हरिद्वार में भी रोकना संभव नहीं होगा।
मैदान और पहाड़ में एक साथ बारिश तिगरी में भयंकर उफान लाएगी। उधर आसपास के गांव वालों में बैचेनी बनी हुई है। बाढ़ नियंत्रण के जेई रणधीर सिंह ने जलस्तर की पुष्टि की।