फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tigri Fair: You can also see the Tigri Fair from the sky

तिगरी मेला : आसमान से भी ले सकेंगे तिगरी मेले का नजारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Tigri Fair: You can also see the Tigri Fair from the sky
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

तिगरीधाम गंगा मेले में आने वाले लोग जमीन से ही नहीं, बल्कि आसमान से भी नजारा ले सकेंगे। लोग आसमान में उड़कर मेले की भव्यता को देख पाएंगे। इसके लिए क्रीड़ा विभाग की ओर से मेले में पहली बार हॉट एयर बैलून (गर्म गैस भरा गुब्बारा) मंगाया जा रहा है।
तिगरी में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा किनारे लगने वाले मेले में इस बार 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। लोगों के मनोरंजन के लिए मेले में जहां झूले, खेल तमाशे आने लगे हैं। वहीं, प्रशासन मेले को बीते सालों के मुकाबले और भी भव्य बनाने की कवायद में जुटा है। कई विभागों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्रीड़ा विभाग को खेलकूद के साथ कुछ अलग करने के लिए कहा गया है। जिससे मेला यादगार बने। इसलिए क्रीड़ा विभाग की ओर से पहली बार हॉट एयर बैलून मंगाया जा रहा है। यह गुब्बारा आसमान में उड़ेगा, जिसमें लोगों के बैठने के लिए इंतजाम होता है। इस पर एक बार में 8-10 लोग बैठ सकते हैं। जिनको लेकर गुब्बारा आसमान में उड़ता है। जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने बताया कि देहरादून से आ रहे हॉट एयर बैलून तिगरी गंगा मेले में आने वाले लोगों को आसमान से नजारा दिखाएगा। गुब्बारे में बैठकर लोग मेले की भव्यता देख सेकेंगे। खेल के मैदान और कृषि प्रदर्शनी के पास से गुब्बारा उड़ाया जाएगा।
विज्ञापन

आस्था, मनोरंजन के साथ स्वास्थ्य सुधार का भी अवसर
तिगरी गंगा मेले में आसपास और दूरदराज से परिवार सहित आने वाले लोग कई दिन पहले तंबू लगा लेते हैं। सूरज की किरण निकलने से पहले ही लोग गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाते हैं। इसके बाद तंबुओं में ताश खेलकर, मोबाइल देखकर समय व्यतीत करते हैं। गंगा की रेती में कबड्डी खेलते हैं। लोगों के मनोरंजन के लिए क्रीड़ा विभाग द्वारा वालीबॉल, कबड्डी प्रतियोगिता कराई जाती है, जो इस बार भी कराई जाएगी। वहीं, प्रतियोगिता में रस्साकसी पहली बार कराई जाएगी। इसमें प्रदर्शन करने से पता चलेगा कि किस टीम के खिलाड़ी अधिक ताकतवर हैं। युवाओं का कहना है कि तिगरी गंगा मेला आस्था, मनोरंजन के साथ ही स्वास्थ्य को सुधारने का अवसर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed