फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tigri fair: Roadways will run 165 buses for the devotees

तिगरी मेला : श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज चलाएगा 165 बसें

Mon, 27 Oct 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 27 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Tigri fair: Roadways will run 165 buses for the devotees
अमरोहा। ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेले का आगाज हो चुका है। हालांकि, अभी आधिकारिक शुभारंभ नहीं हुआ है। इस समय मेला परिसर पर तंबुओं का एक विशाल शहर बस चुका है। दूर-दराज से श्रद्धालुओं का तिगरी धाम पहुंचना शुरू हो गया है। कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाला मुख्य स्नान इस बार पांच नवंबर को होगा, जिसके लिए परिवहन विभाग ने भी कमर कस ली है।
विज्ञापन

गंगा किनारे लगने वाले आस्था और श्रद्धा के प्रतीक तिगरी मेले में लोगों की चहल पहले बढ़ गई है। 28 अक्तूबर से मेले की विधिवत शुरुआत हो जाएगी। हालांकि, प्रशासनिक स्तर पर मेले का शुभारंभ देवोत्थान एकादशी पर होगा। पांच नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्य स्नान होगा। मेला छह नवंबर तक चलेगा। मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए इस बार रोडवेज की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष जहां मेले के लिए 140 बसें लगाई गई थीं। वहीं, इस बार इनकी संख्या में इजाफा किया गया है। अमरोहा के सहायक एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि इस वर्ष तिगरी धाम की यात्रा के लिए 165 बसें चलाई जाएंगी। इन बसों के माध्यम से न केवल अमरोहा और आसपास के जिलों से बल्कि दूर के क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को भी तिगरी गंगा घाट तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम का यह कदम यह सुनिश्चित करेगा कि मुख्य स्नान पर्व पर अधिक से अधिक लोग सुरक्षित और सुविधाजनक ढंग से मेले में पहुंच सकें। रोडवेज की यह बढ़ी हुई बस सेवा श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी राहत है जिससे यह उम्मीद की जा रही है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार और अधिक संख्या में लोग मेले में शामिल होंगे। मेला स्थल पर सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन पहले से ही व्यापक इंतजाम कर रहा है। मुख्य स्नान की तारीख नजदीक आने के साथ ही, अब श्रद्धालुओं का आगमन और इन सेवाओं की मांग में तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed