फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tigri Fair: Road from Sector 10 to 14 in bad condition

तिगरी मेला : सेक्टर-10 से 14 तक की सड़क बदहाल

Wed, 29 Oct 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 29 Oct 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Tigri Fair: Road from Sector 10 to 14 in bad condition
तिगरी धाम। गंगा मेले में सेक्टर-10 से 14 तक का मार्ग बदहाल है। इस पर कीचड़ और वाहनों के फंसने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेले में उपयुक्त भूमि पर पुलिस, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के शिविर लगा दिए गए जबकि श्रद्धालुओं को गैर आबाद दियावली गांव के रकबे में धकेल दिया गया जहां पर श्रद्धालुओं के शिविर लगाए जा रहे हैं, उन खेतों में कुछ दिनों पूर्व बाढ़ का पानी भरा था। इसके अलावा बाढ़ के साथ खेतों में मिट्टी आई।
विज्ञापन

एक फीट से अधिक मिट्टी होने के कारण उस पर दलदल बनी है। श्रद्धालुओं ने अपने तंबू लगाने के लिए रेता डलवाया, लेकिन ठेकेदार ने सड़कों को अपने हाल पर छोड़ दिया। सड़क का सबसे अधिक बुरा हाल सेक्टर 10 से 14 तक है। यहां पर मुख्य सड़क कीचड़ में परिवर्तित हो गई है। वाहनों के पहियों की गहरी नालियां बन रही हैं। कीचड़ युक्त रास्ते से गुजरने में श्रद्धालुओं के वाहन फंस रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गौरव रंजन ने बताया कि नमी अधिक होने के कारण दिक्कत सामने आ रही है।
विज्ञापन

छह जोन 25 सेक्टर में बांटा जिला

तिगरी धाम। मेले में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से इस बार मेले को छह जोन 25 सेक्टर में बांटा गया है। सभी जगह जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सहायक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

भव्य रूप में चमकने लगा तिगरी गंगा मेला
तिगरी धाम। तिगरी गंगा मेला भव्य रूप में चमकने लगा है। मेला स्थल से लेकर शिव तिराहा तक बने द्वार मेले की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। श्रीराम मंदिर की प्रतिमूर्ति लोगों को लुभा रही है। मेला स्थल पर प्रवेश करते ही अलौकिक आभास होने लगता है।


कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहा तिगरी गंगा मेला आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। मेले की गिनती उत्तर भारत के प्रमुख मेलों में की जाती है। मेले को भव्य और दिव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके लिए शिव तिराहा से लेकर मेला स्थल तक आकर्षक द्वार बनाए गए हैं। अयोध्या मंदिर की प्रतिमूर्ति लोगों का मन मोह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed