{"_id":"6902807d3ed676af0b0f697f","slug":"tigri-fair-more-than-five-lakh-devotees-arrived-the-process-continues-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-150591-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिगरी मेला : पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, सिलसिला जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिगरी मेला : पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, सिलसिला जारी
Thu, 30 Oct 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
तिगरी मेले में गंगा किनारे लगे श्रद्धालुओं के तंबु। संवाद
तिगरी धाम (अमरोहा)। तिगरी मेले में आस्था, उमंग और संस्कृति का अनूठा संगम दिखाई देने लगा है। अब तक मेले में पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच गए हैं जबकि बड़ी संख्या में लोगों ट्रैक्टरों व अन्य वाहनों से पहुंचने का सिलसिला जारी है। पिछले साल मेले में 35 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई थी, इस बार 40 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है।
चारों तरफ तंबुओं की नगरी दिखाई देने लगी है। सुबह से शाम तक गंगा में स्नान का सिलसिला चल रहा है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात है तो वहीं स्नान घाटों को लेकर प्रशासन सतर्क है। बच्चों से लेकर बड़ों तक चाट पकौड़ी और कुल्फी के साथ खेल खिलौने का आनंद ले रहे हैं।
हर साल आयोजित होने वाले तिगरी मेले को लेकर पिछले एक माह से प्रशासन तैयारियां कर रहा था। मंगलवार को शुरू हुआ गंगा मेला कार्तिक पूर्णिमा यानी पांच नवंबर तक चलेगा। तिगरी मेले में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ रहा है। दूूर-दूर के इलाकों से श्रद्धालु तिगरी आ रहे हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, टाटा मैजिक, बैलगाड़ी, भैंसा-बुग्गी, जुगाड़ और अन्य वाहनों से तिगरी धाम श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अब तिगरी मेला पूरी तरह भर सा गया है।
विज्ञापन
लाखों श्रद्धालु पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर लोग पुण्य लाभ कमा रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक के लोग अपने डेरे लगाए हुए हैं। मेले में आए बच्चे और युवा चाट पकौड़ी का आनंद ले रहे हैं। यहां वर्षों से दूर रहे अपने यार-रिश्तेदार भी मिले रहे हैं। एक-दूसरे को डेरों में बुलाकर महमान नवाजी की जा रही है। पुलिस-प्रशासनिक दावा है कि बुधवार की शाम तक मेले में पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
सॉफ्टी और जलेबी पसंद कर रहे श्रद्धालु
गंगा मेला में श्रद्धालु यहां लगे मेले का पूरा आनंद ले रहे हैं। स्नान के साथ-साथ खाने पीने का भी पूरा स्वाद ले रहे हैं। मेले में सॉफ्टी, जलेबी, पकौड़ी, छोले-भटूरे के स्टालों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ भोर होते ही लगनी शुरू हो जाती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --