फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tigri fair ground lit up with colorful lights along with Om

Amroha News: ओम के साथ रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हुआ तिगरी मेला स्थल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Tigri fair ground lit up with colorful lights along with Om
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

तिगरी गंगा मेला स्थल रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हो गया है। सदर चौक से गंगा तक जगह-जगह लगाई गई लाइटों पर बनीं ओम अपनी छटा बिखेरने के साथ ही लोगाें को भक्ति मार्ग की ओर ले जा रहा है।
इस समय तिगरी गंगा मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। मेले में सड़क बनाने का अधिकांश हो गया है। अस्थायी शौचालय भी जगह-जगह बना दिए गए हैं। जिससे श्रद्धालुओं को भटकना न पड़े। टीन फेंसिंग का काम तेजी से चल रहा है। मंगलवार शाम तक टीन फेंसिग लगाने का काम चलता रहा। वहीं मेले को रोशन करने के लिए कर्मचारी बिजली के खंभे गाड़ने और उन पर तार खींचे जाने का काम दिन भर करते रहे। कुछ इलाकों में खंभे गाड़ कर तार खींच दिए गए हैं। बल्ब, लाइट लगाकर रोशन कर दिया गया है। मगर सबसे अधिक लोगों को लुभा रहे हैं सदर चौक से लेकर गंगा तक लगाए गए ओम। उनको रास्ते में बिजली की लाइन पर कई जगह लगाया गया है।
विज्ञापन

तिगरी मेला : मुस्तैद रहेंगे दस घुड़सवार पुलिसकर्मी
गजरौला (अमरोहा)। तिगरी में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले गंगा मेले की सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और पीएसी जवानों के साथ घुड़सवार पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। मुरादाबाद और बरेली से आ रहे 10 घुड़सवार पुलिसकर्मी भीड़ वाले स्थलों पर मार्च कर शरारती तत्वों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिगरी मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही है। सड़क बनाने के साथ ही सेक्टर, मचान बनाए जा रहे हैं। आग की घटनाओं पर अंकुश पाने के लिए 13 फायर स्टेशन बनाए जाएंगे। मेले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। 20 से 25 लाख श्रद्धालु तिगरी गंगा में स्नान कर पुण्य कमाएंगे। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण कुछ स्थल ऐसे हो जाते हैं, जहां पर पुलिस और पीएसी के वाहन जल्द नहीं पहुंच पाते। इसके लिए दस घुड़सवार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि घोड़ों पर सवार पुलिसकर्मी भीड़ वाले इलाके में कुछ ही मिनट में पहुंच जाते हैं। इसके अलावा घोड़े पर सवार होकर मेला स्थल की अच्छी निगरानी हो जाती है। इस पर दस घुड़सवार पुलिसकर्मी मेले में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed