फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tigri fair distributed into ten zones and 22 sectors

Amroha News: दस जोन और 22 सेक्टरों में बांटा तिगरी मेला, डिप्टी कलक्टर संभालेंगे जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Tigri fair distributed into ten zones and 22 sectors
अमरोहा। जिले के ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेले को लेकर चल रही तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मेला स्थल को 10 जोन और 22 सेक्टरों में बांटा गया है। डीएम ने डिप्टी कलक्टरों को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें दूसरे जिलों से आए डिप्टी कलक्टर भी शामिल हैं। घाटों की व्यवस्था नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों के हवाले रहेगी। एक घाट महिलाओं के लिए भी आरक्षित रहेगा।
विज्ञापन

11 नवंबर से तिगरी मेले की विधिवत शुरुआत हो जाएगी। हालांकि, मेले स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। प्रशासन भी मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए पूरे मेला परिसर को 10 जोन और 22 सेक्टरो में बांटा गया है। इसके लिए डीएम निधि गुप्ता वत्स ने डिप्टी कलक्टरों को जोनल मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। रामपुर जिले से आए डिप्टी कलक्टर राजेश कुमार जोन एक, विभा श्रीवास्तव जोन दो, पुष्कर नाथ चौधरी जोन तीन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा भगत सिंह को जोन चार, मसीहा नजम को जोन पांच, ब्रजपाल सिंह को जोन छह, डिप्टी कलक्टर रामपुर अविनाश सिंह को जोन सात, डिप्टी कलक्टर बिजनौर नितिन तेवतिया को जोन आठ और डिप्टी कलक्टर संभल निधि पटेल को जोन संख्या नौ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, जिले के अन्य अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट का जिम्मा दिया गया है। जोन एक को एक और एक-ए और सेक्टर आठ को आठ व आठ-ए में बांटा गया है। नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को तीन-तीन स्नान घाटों की साफ-सफाई की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। एडीएम वित्त व राजस्व बृजेश कुमार त्रिपाठी को यातायात व्यवस्था का नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं, एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव मेला अधिकारी, एएमए जिला पंचायत को अपर मेला अधिकारी व एसडीएम धनौरा चंद्रकांता को मेला मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगा घाट नंबर 11

मेला स्थल पर महिलाओं के लिए अलग से स्नान घाट की व्यवस्था की गई है। कुल बनाए गए 21 घाटों में घाट संख्या 11 महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। खंड विकास अधिकारी हसनपुर प्रतिभा अग्रवाल को महिला घाट का सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।




अधिकारियों को सौंपी गई अलग-अलग जिम्मेदारी

मेले के लिए सभी अधिकारियों की अलग-अलग जिम्मेदारी तय की गई है। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा मेला प्रदर्शनी और साज सज्जा, तहसीलदार धनौरा परमानंद श्रीवास्तव को वीआईपी प्रभारी, मनोरंजन व्यवस्था के लिए उपायुक्त राज्यकर राजेश मौर्य, हेल्प डेस्क के लिए जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी शिखा शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed