{"_id":"6abeb944a354cb185406cf9f","slug":"tigri-fair-area-to-be-divided-into-22-sectors-25-temporary-ghats-to-be-constructed-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-174444-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 22 सेक्टरों में बंटेगा तिगरी मेला क्षेत्र, बनेंगे 25 अस्थायी घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 22 सेक्टरों में बंटेगा तिगरी मेला क्षेत्र, बनेंगे 25 अस्थायी घाट
विज्ञापन
अमरोहा। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले तिगरी गंगा मेले में इस बार 40 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज करने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेला क्षेत्र को करीब 22 सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक सेक्टर में अस्थायी पुलिस चौकी और टावर बनाए जाएंगे। पिछले वर्ष करीब 4000 सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
इस बार भी आसपास के जिलों से पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों को बुलाने की तैयारी है। गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर आवश्यक सुरक्षात्मक इंतजाम किए जाएंगे।
डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी करने और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने मेले की तैयारियों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष करीब 36 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया था। इस बार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने का अनुमान है। ऐसे में गजरौला से तिगरी तक और घाटों पर पर्याप्त पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी, ताकि रात में भी श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो। बैठक में सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह, एएसपी अखिलेश भदौरिया और एसडीएम धनौरा शैलेश कुमार दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला पंचायत करीब 25 अस्थायी घाटों का निर्माण कराएगी। महिलाओं के लिए अस्थायी चेंजिंग रूम और शौचालय बनाए जाएंगे। मेला क्षेत्र में पेयजल और हैंडपंप की व्यवस्था भी की जाएगी। सड़कों के निर्माण और समतलीकरण के साथ बैरिकेडिंग का काम कराया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
1500 सफाई कर्मियों की होगी तैनाती
मेले को स्वच्छ रखने के लिए करीब 1500 सफाई कर्मियों की तैनाती की जाएगी। मेला क्षेत्र को ग्रीनफील्ड स्वरूप देने के लिए छह हजार पौधे लगाने की भी योजना है। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्ययोजना तैयार कर तैयारियां समय से शुरू करने के निर्देश दिए।